फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Maruti van caught fire in the gas Rifiling stirred

गैस रिफिलिंग के दौरान मारुति वैन में आग लगने से हड़कंप

Sat, 19 Mar 2016 12:16 AM IST
ब्यूरो/ बिसौली।
ब्यूरो/ बिसौली। Updated Sat, 19 Mar 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
Maruti van caught fire in the gas Rifiling stirred
मारुति वैन में आग - फोटो : अमर उजाला
बिसौली सीएचसी में आग से फटे दो गैस सिलेंडर
विज्ञापन

दो मारुति वैन जलीं, सीएसची में ही भरी जा रही थी गैस

मारुति वैन में रसोई गैस सिलेंडर से की जा रही गैस रिफिलिंग के दौरान आग लग गई। घटना बिसौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के भीतर हुई, जिससे हड़कंप मच गया। एक के बाद एक दो सिलेंडरों में विस्फोट होने से अस्पताल में मरीज दहशत में आ गए। करीब दो घंटे के बाद आग पर काबू पाया जा सका। इस दौरान अफरा-तफरी के बीच स्वास्थ्य सेवाएं भी प्रभावित रहीं। गनीमत रही कि कोई घायल नहीं हुआ।
घटना शुक्रवार दोपहर की है। बाल स्वास्थ्य गारंटी योजना के चलते स्वास्थ्य विभाग में किराए पर चल रही मारूति वैन में सीएचसी के अंदर ही गैस रिफिलिंग की जा रही थी। इसी दौरान किसी तरह से रसोई गैस सिलेंडर ने आग पकड़ ली। आग ने विकराल रूप ले लिया। मारूति वैन धू-धू कर चलने लगी। गैस रिफिलिंग कर रहा युवक वहां से भाग गया। लोग कुछ समझ पाते इसी दौरान मारूति के सिलेंडर में विस्फोट हो गया। बाद में रसोई गैस सिलेंडर भी तेज धमाके के साथ फट गया। जबरदस्त धमाकों से दहशत में आए मरीज भी अस्पताल से निकल कर भागने लगे। आग ने पास में ही खड़ी दूसरी सरकारी वैन को भी चपेट में ले लिया। जब तक आग पर काबू पाया गया दोनों वाहन पूरी तरह से जल चुके थे। 
विज्ञापन

खबर मिलने पर प्रभारी सीएमओ डॉ. नरेंद्र कुमार ने बिसौली पहुंच कर जांच की। उन्होंने सीएचसी के अंदर गैस रिफिलिंग मामले में जांच कराकर कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पतालों में नहीं आग पर काबू के इंतजाम
बड़ा अग्निकांड हुआ तो होगी मुश्किल

अस्पतालों में आग बुझाने के इंतजाम नहीं हैं। औपचारिकता के नाम पर एक दो सिलेंडर रखे गए हैं, लेकिन यह काम ही नहीं करते। जिला अस्पताल में भी यही हाल है। किसी अस्पताल में अग्निकांड होने की दशा में काफी मुश्किल हो सकती है।

बिसौली अस्पताल में अग्निकांड के बाद स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली एक बार फिर से सवालों के घेरे में है। यहां भी आग बुझाने के कोई साधन नहीं थे। एनएचएम के बीपीएम कौशल शर्मा ने किसी तरह से सीएचसी की छत पर चढ़कर पानी डाला। आसपास के लोगों ने भी रेता आदि डालकर आग पर काबू की कोशिश की। बिसौली में फायर स्टेशन भी नहीं है। ऐसे में मुख्यालय से बिसौली तक फायर ब्रिगेड पहुंचने में देर लगती है। बिसौली में इससे पहले भी कई बार बड़े अग्निकांड हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed