{"_id":"61b261088b3d0a7f0376ccb7","slug":"martyr-wing-commander-prithvi-singh-s-younger-sister-is-a-teacher-in-ujhani-badaun-news-bly4687439117","type":"story","status":"publish","title_hn":"उझानी में शिक्षिका हैं शहीद विंग कमांडर पृथ्वी सिंह की छोटी बहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उझानी में शिक्षिका हैं शहीद विंग कमांडर पृथ्वी सिंह की छोटी बहन
विज्ञापन
शहीद विंग कमांडर पृथ्वी सिंह चौहान के साथ बहन नीता राणा सबसे बाएं। संवाद
- फोटो : BADAUN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। तमिलनाडु के कुन्नूर में वायुसेना का हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण सीडीएस जनरल बिपिन रावत के साथ शहीद होने वाले आगरा के दयालबाग इलाके में रहने वाले पायलट रहे विंग कमांडर पृथ्वी सिंह चौहान की छोटी बहन नीता राणा उझानी ब्लॉक के गांव बिहार हरचंद्र प्राथमिक स्कूल में सहायक अध्यापिका हैं। सूचना मिलने के बाद वह बृहस्पतिवार को पति जितेंद्र सिंह राणा के साथ आगरा रवाना हो गईं। जितेंद्र सिंह राणा भी उझानी के एक डिग्री कॉलेज में प्रोफेसर हैं।
नीता राणा ने बताया कि चार बहनों में पृथ्वी सिंह चौहान अकेले भाई थे। सबसे बड़ी बहन शकुंतला चौहान मुंबई में ब्याही हैं। दूसरे नंबर की बहन मीना सिंह की आगरा में ही ससुराल है। तीसरे नंबर की बहन गीता पुंडीर गाजियाबाद में ब्याही हैं। भाई-बहनों में पृथ्वी सिंह चौहान चौथे नंबर के थे। नीता ने बताया कि उनकी ससुराल हाथरस में है। बदायूं में तैनाती के कारण वह यहां पति के साथ रहतीं हैं। भाई से उनकी मोबाइल पर बात होती थी। उनकी तैनाती सुदूर क्षेत्रों में होने के कारण वह जल्द घर नहीं आ पाते थे। इस बार रक्षाबंधन पर वह घर आए थे। बहनों ने उनको राखी भी बांधी थी। पृथ्वी सिंह चौहान इसी 31 दिसंबर को आगरा आने वाले थे, लेकिन उससे पहले यह हादसा हो गया। संवाद