{"_id":"650be490d01e3be09606c9b4","slug":"married-womans-body-found-hanging-accused-of-murder-badaun-news-c-123-1-sbly1004-4636-2023-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: विवाहिता का शव फंदे से लटका \nमिला, हत्या का लगाया आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला, हत्या का लगाया आरोप
Thu, 21 Sep 2023 12:07 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Thu, 21 Sep 2023 12:07 PM IST
विज्ञापन
वजीरगंज (बदायूं)। कस्बा बगरैन में मंगलवार की रात प्रीति (25) का शव फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया है। पिता ने एसएसपी को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
कुंवरगांव थाना क्षेत्र के गांव गरुईया निवासी मीहलाल का कहना है कि उन्होंने करीब चार साल पहले बेटी प्रीति की शादी बगरैन के सीताराम के साथ की थी। उन्होंने शादी में हैसियत के अनुसार दहेज दिया था, लेकिन ससुराल वाले खुश नहीं थे। वह आए दिन प्रीति का उत्पीड़न करते थे। इसलिए वह बेटी को अपने घर ले आए थे। करीब छह माह बाद उन्होंने पंचायत के बाद ही बेटी को ससुराल भेजा। फिर भी उन्होंने बेटी को मारने की कोशिश की।
प्रीति फिर मायके आ गई तो दोबारा पंचायत बाद प्रीती को ससुराल भेजा, लेकिन मंगलवार रात उसकी ससुराल में मौत हो गई। हालांकि उन्हें बताया गया कि प्रीति ने फंदे से लटककर जान दे दी है, लेकिन उन्हें इस पर विश्वास नहीं है। मीहलाल ने बेटी के ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। बुधवार सुबह मायके वाले बगरैन पहुंचे तो प्रीति का शव जमीन पर रखा हुआ था। सूचना पर थाना पुलिस पहुंच गई और शव का पोस्टमार्टम कराया। मायके वाले शव को साथ लेकर और वहीं उसका अंतिम संस्कार किया। इंस्पेक्टर धनंजय कुमार पांडेय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।