फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Married woman thrown out of the house for dowry, report on sixMarried woman thrown out of the house for dowry, report on six

Budaun News: दहेज के लिए विवाहिता को घर से निकाला, छह पर रिपोर्ट

Fri, 29 Aug 2025 01:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 29 Aug 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
Married woman thrown out of the house for dowry, report on sixMarried woman thrown out of the house for dowry, report on six
बिल्सी। दहेज में बुलेट और चंदौसी में एक प्लाट न देने पर एक विवाहिता के साथ मारपीट कर घर से निकाल दिया। उसके बाद पीड़िता ने अपने पति समेत छह के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव दीननगर शेखपुर निवासी नगीना ने पुलिस बताया कि उसका निकाह दिनांक 15 जनवरी को हैदर अली पुत्र रफीक निवासी मोहल्ला वारिसनगर चंदौसी थाना वनियाठेर जिला सम्भल के साथ हुआ था। निकाह के कुछ समय बाद से ससुराल के लोग दहेज कम देने पर उसको तमाम तरह से प्रताड़ित करने लगे। साथ ही दहेज में बुलेट मोटर साइकिल और 150 वर्गगज का प्लाट चंदौसी में मांगने लगे। उसके पिता उक्त मांग को पूरा करने में असमर्थ है। इसलिए पांच अगस्त को पति ने उसके साथ मारपीट की और बाइक से अगले दिन बिल्सी में शराब के ठेके के पास छोड़ कर चला गया। प्रभारी निरीक्षक प्रशिक्षु सीओ गौरव उपाध्याय ने बताया कि पीड़िता की की तहरीर पर पति हैदर अली, सास लाड़ो, देवर सलमान, ननद शहाना, नंदोई सलीम व बड़ी ननद सुवाना के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed