{"_id":"67e849c63cd2a33fdd0e2fbb","slug":"married-woman-dies-under-suspicious-circumstances-murder-alleged-badaun-news-c-123-1-sbly1035-136464-2025-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या का आरोप
Sun, 30 Mar 2025 12:58 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Sun, 30 Mar 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
मृतका काजल की फाइल फोटो।
उझानी। बसोमा गांव में विवाहिता की संदिग्ध हालात में शनिवार तड़के मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे विवाहिता के भाई ने दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। इस दौरान पति घर से भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस और फाॅरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल की।
कोतवाली क्षेत्र के गांव बसोमा निवासी अनिल कुमार की शादी पांच साल पहले तिसंगा गांव की काजल (27) से शादी हुई थी। शनिवार सुबह संदिग्ध हालत में काजल की घर पर ही मौत हो गई। यह जानकारी काजल के भाई वीर सिंह को हुई तो परिजन ट्रैक्टर-ट्रॉली से काजल के ससुराल पहुंच गए। उन्होंने कमरे में काजल का शव देखा तो वह चीख पड़े। पति व ससुरालियों पर गला दबाकर हत्या कर देने का आरोप लगाया।
वीर सिंह का आरोप है कि अनिल कई साल से काजल को परेशान कर रहा था। शराब पीकर वह घर लौटता तो काजल के साथ मारपीट की जाती थी। शुक्रवार रात में भी काजल की पिटाई की गई। हंगामा बढ़ता देख अनिल भाग निकला। सूचना पर सीओ शक्ति सिंह और प्रभारी निरीक्षक नीरज मलिक मौके पर पहुंचे और फॉरेंसिक टीम बुला ली। फॉरेंसिक टीम ने जांच के लिए कमरे में नमूने भी लिए गए। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। परिजनों का कहना कि काजल और अनिल हिमाचल प्रदेश में काम करते थे। काजल की दो बेटियों में बड़ी अनन्या तीन साल तो छुटकी एक वर्ष की है। अनिल पिछले महीने बहन की शादी में पत्नी और दोनों बेटियों के साथ घर लौटा था।
विज्ञापन
-- -
काजल की रील पर भी अनिल को ऐतराज
काजल के पति अनिल की फेसबुक और इंस्टाग्राम आईडी है। बताते हैं कि शुरू में तो सबकुछ ठीकठाक रहा, लेकिन बाद में काजल ने अकेले रील बनाई तो अनिल ऐतराज करने लगा। वीर सिंह के मुताबिक रील तो काजल ने अनिल की सहमति से बनाई थीं, फिर उसे ऐतराज नहीं करना चाहिए था।