फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Married Woman Dies Under Suspicious Circumstances; Allegations of Being Poisoned for Dowry

Budaun News: विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, दहेज के लिए जहर देने का आरोप

Sun, 19 Apr 2026 02:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
Married Woman Dies Under Suspicious Circumstances; Allegations of Being Poisoned for Dowry
सुनीता - फोटो : Samvad
कादरचौक। थाना क्षेत्र के भकोरा गांव में एक 22 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए विषाक्त पदार्थ देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

दातागंज कोतवाली क्षेत्र के पलिया गूजर गांव निवासी मंटूरी ने अपनी बेटी सुनीता का विवाह डेढ़ वर्ष पूर्व कादरचौक थाना के भकोरा गांव निवासी सतीश से किया था। मृतका के परिजनों का आरोप है कि पति सतीश, सास-ससुर और अन्य ससुराल वाले लगातार दहेज में बाइक, सोने की चेन और अंगूठी की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर सुनीता को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता था। सुनीता ने कई बार अपने मायके वालों को इस बारे में बताया था।
विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि आठ अप्रैल को दोनों पक्षों के बीच समझौता केंद्र में समझौता भी हुआ था। दस अप्रैल को पति सतीश सुनीता को मायके से बुलाकर लाया था। मायके पक्ष का आरोप है कि 16 अप्रैल को सुनीता को विषाक्त पदार्थ खिलाया गया। शुक्रवार शाम सुनीता की तबीयत बिगड़ी, जिसके बाद ससुराल पक्ष उसे अस्पताल ले गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सुनीता की मौत की सूचना पर मायके पक्ष के लोग अस्पताल पहुंचे और दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन





पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही महिला की मौत का सही कारण स्पष्ट हो पाएगा। पुलिस ने मायके पक्ष की शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। - सुनील कुमार सिंह, सीओ, उझानी



खेत में पेड़ से लटका मिला अधेड़ का शव
- शुक्रवार शाम को खेत पर जाने की बात कहकर घर से निकले थे मोहल्ला सैफुल्लागंज निवासी राम सहाय
संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। सहसवान कस्बे के मोहल्ला सैफुल्लागंज निवासी एक अधेड़ का शव शनिवार सुबह उनके ही खेत में खजूर के पेड़ से लटका मिला। मृतक की पहचान गंगा सहाय उर्फ भूरा (55) के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की।

शनिवार सुबह मोहल्ले के लोग खेतों की ओर गए थे, तभी उन्होंने खजूर के पेड़ पर एक शव लटका देखा। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को पेड़ से उतारा। शव की शिनाख्त के बाद परिजनों को सूचित किया गया। परिजनों ने बताया कि गंगा सहाय शुक्रवार शाम को खेत पर जाने की बात कहकर घर से निकले थे। रात भर वह घर नहीं लौटे। सुबह में उनका शव मिला।
मृत्यु की खबर से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल परिवार वालों ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। पुलिस ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु का वास्तविक कारण स्पष्ट हो सकेगा। इसी रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।




शुक्रवार शाम घर से निकले थे
पुलिस ने मृतक के परिजनों से पूछताछ की है। परिजनों ने बताया कि गंगा सहाय शुक्रवार शाम को खेत पर जाने के लिए घर से निकले थे। रात भर घर न लौटने पर परिवार चिंतित था। फिलहाल परिजनों की ओर से कोई शिकायत या आरोप दर्ज नहीं कराया गया है। सीओ सहसवान अशेाक कुमार सिंह ने बताया मामले की जांच व पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत का कारण पता लगने पर आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed