{"_id":"6838b2ad59bb3536ee055f04","slug":"married-woman-consumed-poisonous-substance-died-during-treatment-badaun-news-c-123-1-akb1003-140272-2025-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: विवाहिता ने खाया जहरीला पदार्थ, इलाज के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: विवाहिता ने खाया जहरीला पदार्थ, इलाज के दौरान मौत
विज्ञापन
बदायूं। घरेलू कलह में विवाहिता ने जहरीला पदार्थ खा लिया। उसकी हालत बिगड़ी तो परिवार के लोग उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज ले गए। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मायके पक्ष ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है।
सहसवान थाना क्षेत्र के गांव बैरपुर मानपुर निवासी आर्येंद्र की पत्नी मधुबाला 23 ने बुधवार को जहरीला पदार्थ खा लिया। मृतका के पिता सुरेंद्र सिंह ने बताया कि उसने बेटी की शादी दो साल पहले की थी। पति समेत ससुराल वाले दहेज की मांग कर रहे थे। दहेज की मांग को लेकर लगातार मधु को प्रताड़ित किया जा रहा था। इसी के चलते उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। मौत के बाद परिवार में कोहराम है। वहीं पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
-- -- -- -- --