फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Market decorated with Laddu Gopal's costume and swings

Budaun News: लड्डू गोपाल की पोशाक और झूलों से सजा बाजार

Wed, 06 Sep 2023 01:27 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Wed, 06 Sep 2023 01:27 AM IST
विज्ञापन
Market decorated with Laddu Gopal's costume and swings
दुकान पर कृष्ण जन्माष्ठमी की खरीदारी करती महिलाएं। संवाद
बदायूं। कान्हा का जन्मदिन मनाने के लिए लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा है। बाजार में जन्माष्टमी के बाजार में रौनक त्योहार नजदीक आने के साथ ही बढ़ती जा रही है। कान्हा की रंग बिरंगी पोशाकों, झूलों, पालनों समेत कई आइटमों से बाजार सज गया है। देर शाम तक खरीदारी की जा रही है।
विज्ञापन

इस बार जन्माष्टमी का त्योहार सात सितंबर को बताया जा रहा है। कन्हैया के जन्मदिन को लेकर भक्तों में खासा उत्साह है। बाजार में एक से बढ़कर एक रंग बिरंगी पोशाकें मौजूद हैं। मथुरा से आईं ये पोशाकें 50 रुपये से लेकर 500 रुपये की हैं तो पालने भी कई तरीके के मौजूद हैं। फूलों से सजा पालना लोगों को काफी पसंद आ रहा है। इसके अलावा बांसुरी भी मिल रही है।
विज्ञापन

दुकानदार राजेश ने बताया कि अधिकांश सामान मथुरा से आता है तो कुछ दिल्ली से भी मंगाया जाता है। लड्डू गोपाल की मूर्ति मुरादाबाद से ऑर्डर पर मंगवाई है। हर साइज की मूर्ति के दाम अलग-अलग हैं बाजार में दो हजार की मूर्ति से लेकर सात हजार की मूर्ति मौजूद है। हालांकि छोटे साइज के लड्डू गोपाल लोगों द्वारा ज्यादा पसंद किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीस साल बाद कृष्ण जन्माष्टमी पर बन रहा अद्भुत संयोग
बदायूं। हिंदू पंचांग के अनुसार, भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि के दिन भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव मनाया जाता है। इस साल अष्टमी तिथि दो दिन पड़ने के कारण लोगों को तिथि को लेकर काफी असमंजस है। ज्योतिषाचार्य राजेश कुमार शर्मा बताते हैं कि अष्टमी तिथि का प्रारंभ छह सितंबर को दोपहर तीन बजकर 39 मिनट पर तथा समापन सात सितंबर को शाम चार बजकर 16 मिनट पर हो रहा है। रोहिणी नक्षत्र का आरंभ छह सितंबर को सुबह नौ बजकर 21 मिनट से होगा, जबकि यह सात सितंबर को सुबह 10 बजकर 25 मिनट पर समाप्त होगा। ज्योतिषाचार्य के अनुसार, इस साल कृष्ण जन्माष्टमी पर छह सितंबर को पूरे दिन सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है। उनके अनुसार, जन्माष्टमी के पहले दिन गृहस्थ लोग और दूसरे दिन साधु-संत लोग भगवान कृष्ण का जन्मोत्सव मनाते हैं। ऐसे में इस बार गृहस्थ लोग छह सितंबर को और वैष्णव लोग सात सितंबर को जन्माष्टमी मनाएंगे। संवाद

दुकान पर कृष्ण जन्माष्ठमी की खरीदारी करती महिलाएं। संवाद

दुकान पर कृष्ण जन्माष्ठमी की खरीदारी करती महिलाएं। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed