{"_id":"671d63e52aac19d3450a33a4","slug":"market-decorated-and-ready-for-diwali-crowd-of-buyers-gathered-badaun-news-c-123-1-sbly1018-128403-2024-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: दिवाली को सजकर तैयार हुआ बाजार, खरीदारों की उमड़ी भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: दिवाली को सजकर तैयार हुआ बाजार, खरीदारों की उमड़ी भीड़
Sun, 27 Oct 2024 03:19 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Sun, 27 Oct 2024 03:19 AM IST
विज्ञापन
बदायूं। दिवाली की तैयारी शुरू हो गई है। बाजार लाइटों से जगमग होने लगा है। दुकानों के बाहर लगा सामान ग्राहकों को आकर्षित कर रहा है। ग्राहक भी दीपावली की खरीदारी करने पहुंच रहे हैं।
रंग-बिरंगी झालर, कंडील, एलईडी बल्व सहित तरह-तरह का इलेक्ट्रॉनिक सामान दीपावली पर बिकने के लिए बाजार में आ चुका है। छोटे दुकानदार भी थोक में इलेक्ट्रॉनिक सामान ले जा रहे हैं। इसके अलावा सजावटी सामान की भी जमकर बिक्री हो रही है। शनिवार को बाजार में भीड़ रही। दिवाली पर लोगों ने जमकर खरीदारी की। इसके चलते जाम के भी हालात बने रहे।
मूर्ति बाजार में मेड इन इंडिया का जलवा
त्योहारी सीजन में मूर्ति बाजार में मेड इन इंडिया का जलवा है। इस बार मेड इन चाइना की चमक फीकी नजर आ रही है। पिछले कई सालों से दिवाली पर देवी-देवताओं की मूर्तियों के बाजार में चीन का कब्जा था। अब अपने देश में बनी मूर्तियां ज्यादा दिखाई दे रही हैं। व्यापारियों ने कहा कि इस बार मूर्तियों के बाजार से चीन काफी हद तक गायब है। दुकानदारों द्वारा कोलकाता, लखनऊ और आगरा से खूबसूरत और सजावटी मूर्तियां मंगाई गई हैं। जो खरीदारों को काफी पसंद आ रही हैं।
विज्ञापन
दिवाली पर लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियों की खरीदारी अधिक
घंटाघर बाजार में तीन से चार इंच की गणेश-लक्ष्मी की मूर्ति सबसे कम दाम 50 रुपये में बिक रही है। वहीं, कोलकाता से मंगाई मूर्तियां सबसे महंगी है। रेशमी कपड़े, कुंदन और नग वाले गहनों से सजी यह मूर्तियां छह इंच से लेकर एक फीट तक की हैं। लखनऊ से मंगाई गई मूर्तियां काफी आकर्षक हैं। यह आकार में थोड़ी छोटी जरूर हैं, लेकिन इनकी कीमत भी दो सौ से लेकर 15 सौ रुपये तक है। मूर्ति विक्रेता राजेश पटवा का कहना है कि अलग-अलग मूर्तियों और आकार के अनुरूप कीमत है। साथ ही अधिकांश मूर्ति स्वदेशी हैं, चाइना का माल नहीं है।
रंग-बिरेंगे फूल, असली को दे रहे मात
दिवाली पर घरेलू साज-सज्जा के लिए बाजार में तरह-तरह के आर्टिफिशियल फूल आए हैं। जो विभिन्न रंगों में और कई प्रकार की डिजाइन में हैं। कई फूल को असली को भी मात दे रहे हैं। इनमें गुलाब से लेकर विदेशी फूलों तक के गुच्छे हैं। इनकी कीमत 40 रुपये से लेकर 800 रुपये तक है।
झूमर बढ़ा देंगे घरों की रौनक
बाजार में रंगोली के डिजायन और सामग्री से लेकर दरवाजों पर लगने वाले स्टीकर भी बिक रहे हैं। वहीं आकर्षक डिजाइनों में आए हर साइज के झूमर लोगों को काफी भा रहे हैं। दो सौ रुपये से लेकर 500 तक में मिल रहा है।