{"_id":"6140f1f18ebc3ea80b2db77d","slug":"mardar-badaun-news-bly45962460","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुप्ता दंपती मर्डर केस में पहुंची सीबीआई, पड़ोसियों से पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुप्ता दंपती मर्डर केस में पहुंची सीबीआई, पड़ोसियों से पूछताछ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। पांच साल पुराने गुप्ता दंपती मर्डर केस में सीबीआई ने एक बार फिर बदायूं आकर छानबीन की। इस दौरान सीबीआई ने दंपती के पड़ोसियों से पूछताछ की। इसके अलावा सबसे ज्यादा जानकारी काफी समय पहले आत्महत्या कर चुके युवक के बारे में जुटाई।
सीबीआई की पांच सदस्यीय टीम एक दिन पहले बदायूं पहुंची। रात को सीबीआई टीम शहर के होटल में रुकी और मंगलवार सुबह दंपती के मोहल्ले का दौरा किया। इस दौरान सीबीआई ने दंपती के कई पड़ोसियों को बुलाकर अलग-अलग पूछताछ की। बताया जा रहा है कि दंपती की हत्या के बाद एक युवक ने आत्महत्या कर ली थी। हालांकि उसके आत्महत्या करने की वजह स्पष्ट नहीं हुई थी। सीबीआई उस युवक की मौत को दंपती मर्डर केस से जोड़कर देख रही है।
टीम में शामिल अधिकारियों ने दंपती के पड़ोसियों से युवक के बारे में ज्यादा पूछताछ की। पूछा कि युवक क्या करता था, उसके परिवार में कौन कौन था या उसने आत्महत्या क्यों की। इस तरह के तमाम सवाल पूछे गए। पड़ोसियों को जो जानकारी थी, उन्होंने उनके जवाब दिए।
विज्ञापन
पड़ोसियों से पूछताछ के बाद सीबीआई बदायूं से चली गई।
पांच अप्रैल 2015 को हुई थी दंपती की हत्या
गुप्ता दंपती की हत्या पांच अप्रैल 2015 को हुई थी। रिटायर्ड इंजीनियर ब्रजेंद्र गुप्ता और उनकी पत्नी शन्नो देवी की लाश रसोई के अंदर मिली थीं। हत्यारों ने दोनों की बड़ी ही बेरहमी से हत्या कर दी थी। इस हत्याकांड का पता तीन दिन बाद चला था। जब उनके घर के दरवाजे के तीन दिन पुराने अखबार पडे़ मिले थे और उनके घर से दुर्गंध उठी।