{"_id":"58ada7414f1c1b3d32b2399e","slug":"march-nine-cbse-exams-from-fast-preparation-in-schools","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीएसई परीक्षाएं नौ मार्च से, स्कूलों में तैयारियां तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीबीएसई परीक्षाएं नौ मार्च से, स्कूलों में तैयारियां तेज
बदायूं, ब्यूरो
Updated Wed, 22 Feb 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
स्कूलों में परीक्षार्थियों के लिए कराई जा रहीं स्पेशल काउंसिलिंग
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 10 और 12 वीं की परीक्षाएं नौ मार्च से शुरू होंगी। इसकी तैयारी की कड़ी में सीबीएसई की ओर से जिले में केंद्रीय विद्यालय और मदर एंथिना स्कूल को परीक्षा केेंद्र बनाया गया है। परीक्षा के लिए शहर के तमाम स्कूलों में बच्चों की काउंसिलिंग शुरू कर दी गई है ताकि वह इसको लेकर किसी भी तरह के तनाव में न रहें।
सीबीएसई 10 वीं की परीक्षा नौ मार्च से शुरू होकर 10 अप्रैल तक चलेंगी। इसी तरह 12 वीं की परीक्षाएं 29 अप्रैल तक जारी रहेंगी। जिले में सीबीएसई के लगभग 20 से ज्यादा प्रमुख स्कूल हैं। इनके 10 वीं और 12 वीं के परीक्षार्थी निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा देंगे। जिले के 10 वीं के अधिकांश बच्चे इस बार गृह परीक्षा के तौर पर परीक्षा में शामिल होंगे। केंद्रीय विद्यालय के कार्यवाहक प्रिंसिपल एचएफ फारुक ने बताया कि परीक्षा की तैयारियां पूरी की जा रही हैं। मदर एंथिना स्कूल की प्रिंसिपल शीवा खान का भी कहना है कि परीक्षा की तैयारियां लगभग पूरी हैं। वहीं, शहर के सीबीएसई स्कूलों ने अपने स्तर पर भी बच्चों के लिए स्पेशल काउंसलिंग सेशन शुरू कर दिए हैं। इनमें बच्चों को परीक्षा के दौरान तनाव से बचने के उपाय बताने के साथ ही उनको परीक्षा की तैयारी के टिप्स भी दिए जा रहे हैं।
-------------
क्या हैं परीक्षा की तैयारियां
परीक्षा को लेकर छात्र-छात्रा अधिक परेशान होने के बजाय आत्मबल के साथ बेहतर तैयारी करें। यह पढ़े गए कोर्स को रिवाइज करने का वक्त है। बच्चों और उनकेअभिभावकों की काउंसलिंग की जा रही है। अगर किसी विद्यार्थी को किसी विषय के बारे में कोई भी दिक्कत आती है, तो उसका समाधान किया जा रहा है।
विज्ञापन
-शीवा खान, प्रिंसिपल, मदर एंथिना स्कूल
---------
विद्यालय की ओर से परीक्षा को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सभी शिक्षकों को दिखा निर्देश दे दिए गए हैं कि 10 वीं और 12 वीं के छात्र-छात्राओं को परीक्षा की तैयारी के बाबत उनका मार्गदर्शन करें। बच्चों से भी कह दिया है कि बेहतर ढंग से तैयारी करें। शिक्षकों से सलाह लें। किसी भी तरह का तनाव न पालें।
-एएच फारुक, इंचार्ज प्रिंसिपल, केंद्रीय विद्यालय
---------
इस सत्र में हमारे विद्यालय के सभी विद्यार्थियों को परीक्षा से पहले सेंपल पेपर कराए जा रहे हैं ताकि छात्र सकारात्मक ऊर्जा के साथ परीक्षा हॉल में जा सकें। परीक्षा के दिनों में विद्यार्थियों को प्रात: काल ब्राह्ममुहूर्त में पढ़ाई करने स्मरण रखना आसान हो जाता है। मेरी सलाह है कि परीक्षा को लेकर किसी भी तरह के तनाव में न रहें।
-डॉ. रोचन रावत, प्रिंसिपल, महर्षि विद्या मंदिर स्कूल