फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   many pradhan will not be able to contribute in the development of villege

जीत के बावजूद कई प्रधान नहीं कर सकेंगे विकास कार्य

Tue, 15 Dec 2015 07:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं
अमर उजाला ब्यूरो, बदायूं Updated Tue, 15 Dec 2015 07:26 PM IST
विज्ञापन
many pradhan will not be able to contribute in the development of villege
ग्राम पंचायत सदस्यों की 2,445 रिक्त रह गईं सीटें
विज्ञापन


यहां बता दें कि जिले की 1038 ग्राम पंचायतों में 12,874 ग्राम पंचायत सदस्यों की संख्या है। 3166 सविरोध और 7263 निर्विरोध ग्राम पंचायत सदस्य चुन लिए गए। 2445 सदस्यों के पद रिक्त पड़े हैं। सबसे ज्यादा रिक्त पद 242 समरेर ब्लाक में हैं और सबसे कम 68 उसावां ब्लाक में हैं। इस्लामनगर में 126, दहगवां में 215, सहसवान में 236, उझानी में 202, जगत में 162, कादरचौक में 1010 सालारपुर में 238, दातागंज में 227, समरेर में 242, म्याऊं में 75, उसावां में 68, अंबियापुर में 177, आसफपुर में 77, वजीरगंज में 106 और बिसौली में 193 ग्राम पंचायत सदस्यों के पद रिक्त पड़े हैं।
 
उप चुनाव से भरे जाएंगे सदस्यों के पद   
बदायूं। ग्राम पंचायतों के सदस्य पदों को निरर्थक मानते हुए, इनकी कोई अहमियत नहीं समझी गई। हालांकि ग्राम पंचायतों में समितियों में इनका महत्व समझा जाए तो बड़ा महत्व है। ग्राम प्रधान इनको कोई महत्व नहीं देते। इसलिए इस पद के लिए महत्वहीन कर दिया गया है। पंचायत चुनावों में लोगों का कम संख्या में खड़ा होना यही वजह मानी जा रही है।
विज्ञापन

 
दो तिहाई सदस्य होने पर ही चलेगी प्रधानी
बदायूं। पंचायतराज नियमावली के अनुसार 2/3 सदस्यों का होना जरूरी है लेकिन जिले में कई ग्राम पंचायत ऐसी हैं जहां दो-तीन सदस्य बने हैं। कुछ गांव तो ऐसे हैं जहां एक भी सदस्य नहीं चुना गया है। ऐसे प्रधानों को प्रधान रहते हुए तबतक अधिकारों से वंचित रखा जाएगा, जबतक सदस्यों की मानक के अनुसार संख्या नहीं हो जाती। उपचुनाव में इन रिक्त पदों को भरा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed