फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Many families returned home the next day... the fear of something untoward happening remains

Budaun News: दूसरे दिन घर लौटे कई परिवार... अनहोनी का डर बरकरार

Fri, 23 May 2025 12:56 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 23 May 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
Many families returned home the next day... the fear of something untoward happening remains
अंकित कुमार।
उझानी। दिल्ली हाईवे स्थित कूड़ा नरसिंगपुर की मेंथा ऑयल फैक्टरी में आग लग जाने के बाद पुलिस ने बुधवार रात में गांव को खाली कर दिया था। पूरी रात पड़ोसी गांवों में गुजारने के बाद बृहस्पतिवार सुबह कई परिवार लौट आए, लेकिन उन्हें अनहोनी का डर सता रहा है।
विज्ञापन

सुबह गांव लौटे तो सबसे पहले पालतू पशुओं को चारा और पानी का बंदोबस्त किया। डरी- सहमी महिलाओं ने बच्चों को घरों से बाहर नहीं निकलने दिया। परिवार के पुरुष सदस्य काफी दूर से फैक्टरी के हालात पर नजर रखे रहे। लौंगश्री ने बताया कि बुधवार रात करीब 10 बजे फैक्टरी में धमाके शुरू हुए, तब बच्चे को सुला रही थी। इसके कुछ देर बाद ही पुलिसकर्मी लोगों को गांव से बाहर चले जाने को कहते नजर आए। वह भी अपने मासूम बेटे को लेकर परिवार के साथ भवानीपुर चली गई। लौंगश्री की तरह कई महिलाओं को भी घर से जाते समय अनहोनी का डर सताता रहा।
विज्ञापन

----

सुरेंद्र के मकान का लिंटर क्षतिग्रस्त
फैक्टरी के पश्चिमी छोर पर बने सुरेंद्र के मकान पर उसी दौरान लोहे का मोटा टुकड़ा आकर गिरा। इससे लिंटर में दरार पड़ गई। इसी तरह नवल के उपलों के ढेर में चिंगारी गिरने से आग लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

---

बहुत भयावह था रात का मंजर
फोटो- 10
बुधवार रात जिस समय फैक्टरी में आग लगी, वह अपने घर में थे। भोजन करने के बाद पानी पीने के लिए गिलास उठाया ही था कि चीख पुकार शुरू हो गई। वह बाहर निकले तो पता चला कि फैक्टरी में आग लग गई। - अंकित कुमार, कुड़ा नरसिंहपुर

------

फोटो- 11
हालात देख सिहर उठा पूरा परिवार
फैक्टरी में आग से कुछ देर पहले ही पलक झपकी थी। उसी दौरान पड़ोसी के बेटे ने आवाज लगाई कि चाचा भाग चलो। वह कुछ और बताता, उससे पहले ही गाड़ियों के सायरन बजने की आवाज सुनाई देने लगी। घर में ताला डालकर मैं भी निकल गया। - ओमपाल

अंकित कुमार।

अंकित कुमार।

अंकित कुमार।

अंकित कुमार।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed