{"_id":"76d036e5457b2ae7699be0dbf0ec3e91","slug":"manrega-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"चकरोड काटकर बना लिया खेत का हिस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चकरोड काटकर बना लिया खेत का हिस्सा
बदायूं।
Updated Wed, 10 Dec 2014 07:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तहसील सदर के गांव जखेली में मनरेगा के तहत चकरोड पर मिट्टी डाले जाने का काम किया गया था। आसपास के सभी किसान इसका उपयोग कर रहे थे, लेकिन कुछ दबंग किसानों ने इस चकरोड को काटकर अपने-अपने खेतों में मिला लिया है। इसका विरोध किए जाने पर एक किसान के साथ मारपीट तक हो चुकी है। विवाद बढ़ने पर और किसानों को खेतों तक जाने के लिए रास्ता बंद हो जाने के कारण भारी परेशानी है। मामला डीएम के पास पहुंचा तो उन्होंने इसकी जांच की जिम्मेदारी राजस्व अधिकारियों को सौंपी है।
गांव जखेली निवासी जोगराज ने इस प्रकरण को उठाया है। उनका कहना है कि उनके आसपास के कई किसान परेशान हैं। तीन साल पहले मनरेगा के तहत इस चकरोड पर मिट्टी डालने का काम हुआ था। उस समय पूरा चकरोड खुल गया था। गांव के श्याम लाल, मोर सिंह, अमर सिंह, अभय सिंह, रखपाल सिंह और मेघ सिंह ने चकरोड को काटकर अपने खेतों में मिला लिया है। चकरोड पूरी तरह खत्म होने के कगार पर है। जब उसने अपनी और अपने जैसे अन्य किसानों की भलाई के लिए चकरोड तोड़े जाने का विरोध किया तो दबंग किसानों ने उसे बुरी तरह मारा और शरीर में कई जगह काट लिया। वह उसी समय रिपोर्ट दर्ज कराने जा रहा था, लेकिन ग्राम प्रधान ने रोक दिया। प्रधान के हस्तक्षेप के बाद भी चकरोड को पहुंचाई गई क्षति पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई है। इस संबंध में उसने जिलाधिकारी को अवगत कराया। जिलाधिकारी ने राजस्व टीम को जांच आदेश दिए हैं। वहीं दोषियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई का आश्वासन दिया है।