फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Manoj returned to discuss autonomy in higher education, use of artificial intelligence

Budaun News: उच्च शिक्षा में स्वायत्तता, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के उपयोग पर चर्चा कर लौटे मनोज

Tue, 20 Oct 2026 12:20 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Tue, 20 Oct 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
Manoj returned to discuss autonomy in higher education, use of artificial intelligence
बिसौली। जकार्ता से भारत लौटे शैक्षिक नवाचार एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष एवं ऑल इंडिया फेडरेशन ऑफ टीचर्स ऑर्गनाइजेशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि कांफ्रेंस में वैश्विक शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा महत्वपूर्ण चर्चा हुई। इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता स्थित एक होटल में एजुकेशन इंटरनेशनल एशिया पैसिफिक की 10वीं रीजनल कांफ्रेंस हुई। इसमें करीब 35 देशों के 400 प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया। कांफ्रेंस में सार्वजनिक शिक्षा प्रणाली को मजबूत बनाने, उच्च शिक्षा में स्वायत्तता, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के उपयोग, लैंगिक समानता, शिक्षकों की कमी, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और शैक्षिक नवाचार जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। ऑल इंडिया फेडरेशन ऑफ टीचर्स ऑर्गनाइजेशन के राष्ट्रीय महामंत्री सीएल रोज के नेतृत्व में भारत से आठ सदस्यीय दल ने प्रतिभाग किया था। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed