बदायूं में सनसनीखेज वारदात: घर के बाहर सो रहे शख्स की गला काटकर हत्या, चारपाई पर सो रही थी पत्नी-बेटी
बदायूं के बिल्सी कस्बे के मोहल्ला नंबर आठ में रविवार रात घर के बाहर सड़क पर सो रहे व्यक्ति की हत्या कर दी गई। फरसे से गला काटकर वारदात को अंजाम दिया गया। मौके पर खून से सना फरसा मिला है, जिसे कब्जे में लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बदायूं के बिल्सी कस्बे के मोहल्ला नंबर आठ में घर के बाहर चारपाई पर सो रहे 44 वर्षीय व्यक्ति तेजेंद्र सागर की फरसे से गला काटकर हत्या कर दी गई। उसके नजदीक में पत्नी मिथलेश और चार साल की बेटी निधि सो रही थी, लेकिन हैरानी की बात यह है कि उन्हें भनक तक नहीं लगी। सुबह चार बजे जब बेटी ने तेजेंद्र के गले से खून निकलता देखा। तब उसने शोर मचाकर परिवार वालों को जगाया।
तेजेंद्र की हत्या के आरोप में पुलिस ने बड़े बेटे अंशुल की तहरीर पर एफआईआर दर्ज की है। अंशुल का कहना है कि उसके पिता साप्ताहिक बाजारों और मेले में कॉस्मेटिक और क्रॉकरी की दुकान लगाते थे। तेजेंद्र के छह बच्चे हैं, जिनमें दो बेटे और पांच बेटियां हैं। बड़े बेटे अंशुल की शादी हो चुकी है। इससे गर्मियों के मौसम में अक्सर तेजेंद्र घर के बाहर सड़क पर चारपाई डालकर सोते थे।
ये भी पढ़ें- सपा में बढ़ा अताउर रहमान का कद: बहेड़ी विधायक को बनाया प्रदेश महासचिव, बरेली मंडल के ये नेता बने सचिव
दूसरी चारपाई पर सो रही थी पत्नी और बेटी
वह रविवार रात भी घर के बाहर सो रहे थे। पास में दूसरी चारपाई पर उनकी पत्नी मिथलेश और छोटी बेटी निधि सो रही थी। रात करीब 2:30 से 3:00 बजे के बीच तेजेंद्र की सोते समय फरसे से गला काटकर हत्या कर दी गई। सुबह चार बजे परिवार वालों को इसकी जानकारी हुई। इसके बाद परिवार में चीखपुकार मच गई। यह सुनकर मोहल्ले वाले भी हैरान रह गए कि आखिर उनकी हत्या कौन कर गया।
इसकी सूचना पर थाना पुलिस पहुंच गई। पुलिस को मौके से खून लगा फरसा मिला है। बाद में एसएसपी डॉ. ओपी सिंह और सीओ चंद्रपाल सिंह मौके पर पहुंच गए। उन्होंने मौका मुआयना करते हुए पुलिस को जल्द खुलासे के निर्देश दिए हैं। परिवार वालों ने किसी से रंजिश होने से इंकार किया है। पुलिस ने तेजेंद्र के शव का पोस्टमार्टम कराया।
एसएसपी डॉ. ओपी सिंह ने बताया कि बिल्सी कस्बे में तेजेंद्र और उसकी पत्नी रविवार रात अलग-अलग चारपाई पर अपने घर के सामने सो रहे थे। रात किसी समय तेजेंद्र की धारदार हत्यारे से गला काटकर हत्या कर दी। इसमें अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। इसकी छानबीन की पुलिस टीम लगा दी गई है।