{"_id":"6607c3ac79a34e23e20ecfcc","slug":"man-misdeeds-with-three-and-a-half-year-old-girl-in-badaun-2024-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदायूं में मासूम से दरिंदगी: साढ़े तीन साल की बच्ची से पड़ोसी युवक ने किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदायूं में मासूम से दरिंदगी: साढ़े तीन साल की बच्ची से पड़ोसी युवक ने किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
Sat, 30 Mar 2024 01:17 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 30 Mar 2024 01:17 PM IST
सार
बदायूं के उद्यैती क्षेत्र में पड़ोसी युवक ने साढ़े तीन साल की बच्ची से दुष्कर्म किया। बच्ची के पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विस्तार
बदायूं जिले में एक बार फिर मासूम बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। उघैती क्षेत्र में साढ़े तीन साल की बच्ची से पड़ोसी युवक ने दुष्कर्म किया। पुलिस ने एफआईआर दर्ज करने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
घटना 27 मार्च की है। एक गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि उस दिन दोपहर के समय उसकी बेटी घर पर खेल रही थी। तभी पड़ोस का युवक अभिषेक उनके घर आया और उनकी बच्ची को गोद में उठाकर अपने घर ले गया। उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में उसे घर पर लाकर छोड़ गया।
विज्ञापन
उस दिन बच्ची के पिता घर पर नहीं थे। शुक्रवार शाम जब वह घर लौट कर आए तो परिवार वालों ने उन्हें जानकारी दी। इसके बाद उन्होंने पुलिस को बताया और थाने जाकर आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसे जेल भेजने की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन