फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Man killed by bull

छुट्टा सांड़ ने दुकानदार को पटककर मार डाला

Fri, 06 Nov 2020 12:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
Man killed by bull
दहगवां (बदायूं)। जरीफनगर इलाके में छुट्टा सांड ने एक दुकानदार को पटककर मार डाला। दुकानदार अपनी दुकान से घर लौट रहा था। तभी रास्ते में सांड़ ने उस पर हमला बोल दिया। उसके गुम चोटें आईं। प्राथमिक उपचार के बाद परिवार वाले उसे घर ले गए, जहां उसकी रात करीब साढ़े नौ बजे मौत हो गई।
विज्ञापन

52 वर्षीय रियासत जरीफनगर क्षेत्र के कस्बा दहगवां निवासी थे। दहगवां कस्बे की मार्केट में उनकी हार्डवेयर (लोहा के सामान) की दुकान है। दुकान उनका बेटा नबाब चलता है लेकिन सुबह शाम वह दुकान पर जाकर बैठ जाते हैं। बताते हैं कि रियासत गुरुवार शाम अपनी दुकान से उठकर घर लौट रहे थे। उसी समय मार्केट में एक छुट्टा सांड़ ने उन पर हमला बोल दिया। उन्हें सींगों पर उठाकर पटक दिया। तब तक मार्केट में मौजूद लोग शोर मचाते हुए दौड़ पड़े। उन्होंने किसी तरह सांड़ को भगाकर उन्हें बचाया। इसकी सूचना पर पहुंचे परिवार वाले उन्हें उठाकर एक प्राइवेट चिकित्सक के पास ले गए। जहां प्राथमिक उपचार कराया गया। बताते हैं कि उपचार के दौरान उनकी हालत सामान्य बताई जा रही थी। जिससे परिवार वाले उन्हें घर ले गए, रात करीब नौ बजे उनकी मौत हो गई। इससे परिवार में कोहराम मच गया। फिलहाल परिवार वालों ने इसकी सूचना पुलिस को नहीं दी है। उनका शव घर पर ही रखा हुआ है। एक माह में ये तीसरी मौत है। इससे पहले 13 अक्तूबर को एक सांड़ ने कांकसी गांव में किसान की जान ले ली थी। बुधवार को उस्मानपुर गांव में गायों के झुंड ने एक वृद्घ को पटक-पटककर मार डाला। पुलिस ने गुरुवार को ही उसके शव का पोस्टमार्टम कराया है। देर शाम ये तीसरी घटना और हो गई। इससे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed