फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   man killed

इस्लामनगर इलाके में युवक की सिर कुचलकर हत्या

Tue, 10 Nov 2020 12:35 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 10 Nov 2020 12:35 AM IST
विज्ञापन
man killed
नूरपुर पिनौनी (बदायूं)। इस्लामनगर थाना क्षेत्र में रविवार रात एक युवक की सिर कुचलकर हत्या कर दी गई। युवक रविवार सुबह बाइक लेकर गाजियाबाद गया था। वहां बाइक खड़ी की और रोडवेज बस में सवार होकर वापस आ गया। सुबह गांव वालों और परिवार वालों ने उसका शव खेत में पड़ा देखा। इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में किसी वजनदार वस्तु के प्रहार से मौत होना बताई गई है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के ग्राम खंजनपुर निवासी शिवकुमार उर्फ टिंकू शर्मा (24) पुत्र कुबेर प्रसाद शर्मा गाजियाबाद की एक कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड था। वह तीन भाइयों में सबसे छोटा था। उसकी शादी नहीं हुई थी। परिवार वालों के मुताबिक शिवकुमार रविवार सुबह नौ बजे बाइक लेकर गाजियाबाद चला गया था। उसने अपने बड़े भाई वीरेश की ससुराल गाजियाबाद में बाइक खड़ी की, फिर वहां से चला आया। इधर, सोमवार सुबह खंजनपुर के ग्रामीण खेतों की ओर निकले तो शिवकुमार का शव उसके ही खेत में पड़ा मिला। उसका भेजा उड़ा हुआ था। उसके नजदीक मोबाइल पड़ा था लेकिन उसकी सिम गायब था। ये खबर सुनकर गांव में हड़कंप मच गया। परिवार वाले रोते-बिलखते हुए मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों की सूचना पर इंस्पेक्टर जसवीर सिंह पुलिस बल के साथ पहुंच गए। बाद में सीओ बिल्सी अनिरुद्घ सिंह, फिर एसपी देहात सिद्घार्थ वर्मा भी पहुंच गए। उन्होंने मामले की छानबीन करते हुए लोगों से जानकारी ली। युवक की जेब से गजरौला से इस्लामनगर तक का रोडवेज बस का टिकट मिला है। उसकी जेब से 315 बोर के तमंचे का एक कारतूस भी मिला है। इसके अलावा मौके से कुछ नहीं मिला।
विज्ञापन

शुरुआत में माना जा रहा था कि युवक की गोली मारकर हत्या की गई है लेकिन दोपहर बाद कराए गए पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसकी सिर कुचलकर हत्या बताई गई है। माना जा रहा है कि किसी हथौड़े या किसी भारी वस्तु से उसका सिर कुचला गया है। उसका शव परिवार वालों को सौंप दिया गया है। दोपहर बाद एसएसपी संकल्प शर्मा ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने मामले की जांच कर तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। फिलहाल परिवार वालों ने तहरीर नहीं दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गाजियाबाद से वापसी का कारण खोलेगा हत्या का राज
बदायूं। खंजनपुर के शिवकुमार हत्याकांड में सबसे बड़ा सवाल यही निकलकर सामने आया है कि आखिर युवक अचानक गाजियाबाद से लौटकर क्यों आया था। उसे किसने बुलाया था या ऐसा कौन सा जरूरी कार्य था, जिससे उसे रात में ही इस्लामनगर लौटना पड़ा। वो भी किसी परिवार वाले को सूचना दिए बगैर। उसके मोबाइल का सिम गायब होना भी जांच का एक विषय बन गई है।
इस्लामनगर थाना क्षेत्र के ग्राम खंजनपुर निवासी शिव कुमार उर्फ टिंकू शर्मा (24) पुत्र कुबेर प्रसाद का शव सोमवार सुबह उसके ही खेत में पड़ा मिला। उसका शव मिलने से परिवार वाले ही नहीं गांव वाले भी हैरान रह गए कि आखिर वह गाजियाबाद से क्यों लौटकर आया था। उसकी जेब से मिले टिकट ने इसकी पुष्टि की कि वह गजरौला से रोडवेज बस में सवार होकर इस्लामनगर पहुंचा था। गाजियाबाद इस्लामनगर से 180 किलोमीटर दूर है। वहां तक बाइक चलाकर पहुंचा था। बड़े भाई वीरेश की ससुराल गाजियाबाद में बाइक खड़ी की। तुरंत वहां से रवाना हो गया। इस दौरान परिवार वाले उससे कोई बातचीत होना नहीं बता रहे हैं। उसने गाजियाबाद से लौटने तक की सूचना नहीं दी।
कहीं प्रेम प्रसंग में तो नहीं मारा गया शिवकुमार
-मोबाइल से सिम गायब मिलना इस ओर इशारा कर रहा है कि उसका हत्यारोपी परिचित था। हो सकता है कि उसने ही फोन करके शिव कुमार को गाजियाबाद से बुलाया था। इससे उसने परिवार वालों तक को इसकी सूचना नहीं दी थी। उसकी हत्या की वजह प्रेम प्रसंग भी हो सकता है।
सीसीटीवी फुटेज कर सकते हैं मदद
खंजनपुर गांव का रास्ता नूरपुर पिनौनी होते हुए है। नूरपुर पिनौनी मार्ग पर कई जगह सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। इससे पुलिस को काफी मदद मिल सकती है। ये पता चलता है कि शिवकुमार गाजियाबाद से अकेला लौटा था या फिर उसके साथ कोई और था। वह किस समय लौटा था ये भी पता लग सकता है।

-शिवकुमार हत्याकांड के मामले में हम कई पहलुओं पर जांच करा रहे हैं। उसकी जेब से एक कारतूस और बस का टिकट मिला है। मौके से तमंचा नहीं मिला है। इस मामले में कई बातें सामने आईं हैं। जिससे कई सवाल खड़े हो रहे हैं। मामले की गंभीरता से जांच कराई जा रही है। उसके आधार पर ही आगे की कार्रवाई कराई जाएगी।
संकल्प शर्मा, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed