{"_id":"6af14746c974c4323b01ec6d","slug":"man-killed-after-being-struck-by-unidentified-vehicle-in-budaun-2026-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदायूं में हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, कई घंटे बाद हुई शिनाख्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदायूं में हादसा: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, कई घंटे बाद हुई शिनाख्त
Mon, 09 Nov 2026 09:38 AM IST
Mukesh Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Published by: Mukesh Kumar
Updated Mon, 09 Nov 2026 09:38 AM IST
विज्ञापन
Accident Demo
- फोटो : अमर उजाला
बदायूं के उसावां थाना क्षेत्र के ग्राम सांडी निवासी संजीव की सड़क हादसे में मौत हो गई। कई घंटे के बाद शिनाख्त हुई। युवक शनिवार शाम रिश्तेदारी से बाइक से घर लौट रहा था। इसी दौरान मुरादाबाद फर्रुखाबाद हाईवे पर थाना सिविल लाइन क्षेत्र में बुलेट बाइक एजेंसी के पास अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी थी।
विज्ञापन
उसावां थाना क्षेत्र के ग्राम सांडी निवासी करनपाल ने बताया कि उसका 22 वर्षीय पुत्र संजीव शनिवार को ग्राम रोली में अपनी रिश्तेदारी में गया था। शाम को वहां से बाइक से घर लौट रहा था, थाना सिविल लाइंस क्षेत्र में बुलेट बाइक एजेंसी के पास अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में संजीव गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शव को अज्ञात में मोर्चरी में रखवा दिया। रविवार सुबह परिजनों ने मोर्चरी पहुंचकर शव की शिनाख्त संजीव के रूप में की। शिनाख्त होने के बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया। युवक की मौत से त्योहार पर परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
संजीव चार भाइयों में तीसरे नंबर का था, अभी शादी नहीं हुई थी। उसकी दो बहनों और दो भाइयों की शादी हो चुकी है। बेटे की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मां गुड्डी देवी, पिता करनपाल और बहनों का रो-रोकर बुरा हाल था। सीओ सिटी सुमेध मिलिंद जाधव ने बताया कि हादसे की जांच कराई जा रही है।