{"_id":"6a2f8ee5ec705eacc802c1d9","slug":"man-hangs-himself-after-speaking-to-his-wife-on-the-phone-in-budaun-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: मायके गई पत्नी से फोन पर की बात, फिर युवक ने फंदा लगाकर दे दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: मायके गई पत्नी से फोन पर की बात, फिर युवक ने फंदा लगाकर दे दी जान
Mon, 15 Jun 2026 11:05 AM IST
Mukesh Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Published by: Mukesh Kumar
Updated Mon, 15 Jun 2026 11:05 AM IST
सार
बदायूं के इस्लामनगर इलाके में एक युवक का शव सोमवार सुबह कमरे में फंदे से लटका मिला। परिजनों ने बताया कि युवक की पत्नी मायके गई हुई है। सुबह फोन पर उससे बात हुई। इसके बाद युवक ने आत्मघाती कदम उठा लिया।
विज्ञापन
सोन सिंह का फाइल फोटो
- फोटो : संवाद
विस्तार
बदायूं के इस्लामनगर इलाके में दजरामपुर गांव निवासी सोन सिंह (26 वर्ष) ने आत्महत्या कर ली। सोमवार सुबह उसका शव कमरे में फंदे से लटका मिला। परिजन ने बताया कि पत्नी से फोन पर बात करने के बाद युवक ने आत्मघाती कदम उठाया है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच की।
विज्ञापन
परिजन के मुताबिक सोन सिंह सोमवार सुबह घर पर था। उसकी पत्नी गुंजन अलीगढ़ जिले के हिन्नोत गांव की निवासी है और वह मायके गई हुई थी। घटना से कुछ समय पहले ही सोन सिंह की पत्नी से फोन पर बातचीत हुई थी। इसके बाद उसने कमरे के अंदर फंदा लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस
घटना का पता चलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पत्नी भी मायके से वापस आ गई। सोन सिंह पांच भाइयों में दूसरे नंबर का था। उसकी असमय मौत से परिवार गहरे सदमे में है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन