{"_id":"653027bb09396351a2020c54","slug":"man-from-moosajhaag-cheated-of-rs-690-lakh-in-bareilly-badaun-news-c-123-1-sbly1004-6341-2023-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: मूसाझाग के व्यक्ति से बरेली में 6.90 लाख की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: मूसाझाग के व्यक्ति से बरेली में 6.90 लाख की ठगी
Thu, 19 Oct 2023 12:15 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Thu, 19 Oct 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
बदायूं। मूसाझाग थाना क्षेत्र के गोविंद द्विवेदी से बरेली में 6.90 लाख रुपये की ठगी कर ली गई। उन्होंने शाही थाने में आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
मूसाझाग थाना क्षेत्र के गांव मोहम्मदनगर सुलरा निवासी गोविंद खेतीबाड़ी करते हैं। उनके परिचित बरेली के शाही थाना क्षेत्र के गांव हल्दीकलां निवासी अश्वनी पांडेय उर्फ शीलू ने वहीं के महेंद्र नाथ पांडेय से परिचय कराया था। कुछ दिन बाद महेंद्र नाथ ने उन्हें कॉल करके हल्दीकलां बुलाया। उसने पहले से अपने बेटे सोनू उर्फ सौरभ को मैनेजर और तौला खां उर्फ संतोष जैन को जमीन का खरीदार बनाकर खड़ा कर दिया था।
तीनों आरोपियों ने अपने साथी नरेंद्र पांडेय, बाजिद खां, अली हसन उर्फ शर्मा जी और छत्रपाल से मिलकर जमीन के सौदे के नाम पर 6.90 लाख रुपये ठग लिए। इस पर गाेविंद ने आरोपियों के खिलाफ बरेली के शाही थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।