फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   man dies and his mother seriously injured in road accident

Budaun News: कार की टक्कर से बाइक सवार बेटे की मौत, मां गंभीर घायल

Sun, 14 Jul 2024 01:15 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 14 Jul 2024 01:15 PM IST
सार

बदायूं के अलापुर थाना क्षेत्र में कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसकी मां गंभीर घायल हुई हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन
man dies and his mother seriously injured in road accident
फहीम का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं के अलापुर थाना क्षेत्र में शनिवार की रात कार की टक्कर से 20 वर्षीय युवक फहीम सिद्दीकी की मौत हो गई, जबकि उसकी मां गंभीर रूप से घायल हो गईं। दोनों मां-बेटे से बाइक पर जगत से सखानू आ रहे थे। यहां से उन्हें दिल्ली जाना था लेकिन रास्ते में हादसा हो गया। पुलिस ने युवक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

विज्ञापन

 
गांव जगत निवासी फहीम सिद्दीकी (20) पुत्र जमील दिल्ली में रहकर काम करता था। वह चार दिन पहले ही दिल्ली से घर आया था और शनिवार रात अपनी मां मुन्नी (45) को लेकर दिल्ली लौट रहा था। वह बाइक पर जगत से सखानू आ रहा था। सखानू में उसे बाइक खड़ी करनी थी। 
विज्ञापन


वहां से कोई वाहन पकड़कर बदायूं पहुंचना था। यहां से रोडवेज बस में सवार होकर मां-बेटे दिल्ली चले जाते। उनकी बाइक रास्ते में पहुंची थी। तभी तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी, जिससे फहीम सिद्दीकी की मौत हो गई और उसकी मांग गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed