फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   man dies after being hit by unknown vehicle on Highway in Buduan

Budaun News: अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, सड़क किनारे पड़ा मिला शव

Mon, 04 Mar 2024 04:45 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 04 Mar 2024 04:45 PM IST
सार

बदायूं के मुजरिया थाना क्षेत्र में रविवार रात छोकरपुर और कौल्हाई के बीच युवक का शव हाईवे पर पड़ा मिला। उसकी पहचान गांव रसूलपुर टप्पा मलसई निवासी हेम सिंह के तौर पर हुई। किसी वाहन की टक्कर से उसकी मौत हुई है। 

विज्ञापन
man dies after being hit by unknown vehicle on Highway in Buduan
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

बदायूं के मुजरिया थाना क्षेत्र में रविवार रात अज्ञात वाहन की टक्कर से 35 वर्षीय युवक हेम सिंह की मौत हो गई। रात उसका शव छोकरपुर और कौल्हाई के बीच सड़क किनारे पड़ा मिला था। सोमवार सुबह तक उसकी पहचान नहीं हो पाई। दोपहर के समय परिवार वाले उसे ढूंढते हुए थाने पहुंचे। तब उसके शव की पहचान हुई। थाना पुलिस ने युवक के शव का पोस्टमार्टम करा दिया है।

विज्ञापन


सहसवान कोतवाली क्षेत्र के गांव रसूलपुर टप्पा मलसई निवासी हेम सिंह रविवार रात अपने गांव के एक युवक के साथ शादी समारोह में दावत खाने मुजरिया क्षेत्र के गांव कटैइया भगवंत आए थे। बताते हैं कि वह दावत खाकर देर रात अपने गांव लौट रहे थे। बाइक चला रहा गांव का युवक शराब के नशे में था। इससे मुजरिया थाना क्षेत्र में छोकरपुर और कौल्हाई के बीच उसकी बाइक गिर गई, जिससे दोनों लोग सड़क पर जा गिरे। साथी युवक बाइक लेकर वहां से चला गया लेकिन हेम सिंह वहीं रह गया।
विज्ञापन


Bareilly: डिजिटल अरेस्ट कर मेडिकल छात्रा से ठगे थे आठ लाख रुपये, महाराष्ट्र-तमिलनाडु से जुड़े आरोपियों के तार
विज्ञापन
विज्ञापन


वह पैदल-पैदल अपने घर जा रहा था। तभी किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। रात तीन बजे थाना पुलिस को इसकी सूचना मिली, जिससे पुलिस मौके पर पहुंच गई और युवक के शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया था। सुबह तक उसके शव की पहचान नहीं हो पाई थी। बाद में परिवार वाले उसे खोजते हुए थाने आए। तब उन्होंने युवक के शव की पहचान की और पुलिस ने युवक के शव का पोस्टमार्टम करा दिया। युवक हेम सिंह खेतीबाड़ी करता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed