फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Man dies after being hit by train in ujhani budaun

Budaun News: कानों में ईयरफोन लगाकर रेल पटरी पर टहल रहा था युवक, ट्रेन से कटकर मौत

Fri, 27 Jan 2023 01:10 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 27 Jan 2023 01:10 PM IST
सार

उझानी में एक युवक के लिए कानों में ईयरफोन लगाकर टहलना मौत का सबब बन गया। ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन
Man dies after being hit by train in ujhani budaun
मृतक अजय का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं के उझानी में कानों में ईयरफोन लगाकर रेलवे ट्रैक पर टहल रहा युवक मालगाड़ी की चपेट में आ गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। शव देर रात तक ट्रैक पर ही पड़ा रहा। बरेली-कासगंज फास्ट पैसेंजर के चालक ने ट्रैक पर शव पड़े होने की सूचना स्टेशन मास्टर को दी तो जीआरपी ने शव कब्जे में ले लिया। उसकी शिनाख्त 24 वर्षीय अजय कश्यप के रूप में उस वक्त हुई, जब पिता ने उसके फोन पर कॉल की। 

विज्ञापन


श्रीनारायणगंज मोहल्ला निवासी मृतक अजय पुत्र राजेश कश्यप एक प्राइवेट दुकान पर नौकरी करता था। वह रोजाना शाम को रेलवे स्टेशन पर टहलने जाता था। बुधवार देर शाम भी वह टहलने के लिए निकला लेकिन प्लेटफार्म की बजाय ट्रैक नंबर-तीन के रास्ते आउटर की तरफ बढ़ गया। उसी दौरान बरेली की ओर से आई मालगाडी की चपेट में आ गया। 

विज्ञापन

कानों में लगा था ईयरफोन 

देर रात करीब 11 बजे बरेली-कासगंज फास्ट पैसेंजर के चालक ने स्टेशन मास्टर नीलेश कुमार को ट्रैक पर शव पड़े होने की जानकारी दी। इसके बाद जीआरपी की चौकी के इंचार्ज सत्यपाल सिंह ने शव कब्जे में ले लिया। चौकी इंचार्ज के मुताबिक मृतक के कानों में ईयरफोन लगा हुआ था। माना जा रहा है कि वह टहलते समय गाने सुन रहा होगा, जिससे उसे ट्रेन की आवाज सुनाई नहीं दी होगी

विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक के पिता राजेश ने बताया कि अजय रात में घर नहीं लौटा तो आसपास इलाके में खोजबीन की। परिवार के लोग शाम को स्टेशन पर गए, लेकिन कोई पता नहीं लगा। सुबह करीब पांच बजे राजेश ने बेटे के फोन पर कॉल की तो चौकी इंचार्ज ने फोन रिसीव किया। चौकी इंचार्ज ने उसे बेटे की मौत के बारे में बताया। इसके बाद परिवार के लोग चौकी पर पहुंचे। जीआरपी ने शुक्रवार अपराह्न पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक अविवाहित था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed