फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   man dies after being hit by bus on Delhi Highway in Budaun

Budaun News: दिल्ली हाईवे पर बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, पत्नी-बेटी और बहन घायल

Mon, 17 Feb 2025 05:17 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 17 Feb 2025 05:17 PM IST
सार

बाइक सवार युवक पत्नी, बेटी और बहन को लेकर दिल्ली जा रहा था। रास्ते में बस की चपेट में आकर युवक की मौत हो गई। पत्नी, बेटी और बहन घायल हो गई। 

विज्ञापन
man dies after being hit by bus on Delhi Highway in Budaun
इसी बस से लगी थी टक्कर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं के जरीफनगर थाना क्षेत्र में मेरठ-दिल्ली हाईवे पर बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। युवक की पत्नी, बहन और एक साल की मासूम बेटी घायल हो गई। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बस को कब्जे में लिया है। बस पर कौशाम्बी लिखा हुआ है।  

विज्ञापन


उघैती थाना क्षेत्र के गांव गुरैठा निवासी रिंकू 28 पुत्र पूसाराम सोमवार को पत्नी सीमा, बहन शीला और एक साल की बेटी परी को लेकर बाइक से दिल्ली जा रहा था। वह दिल्ली में रहकर मेहनत मजदूरी करता था। वह बाइक से जरीफनगर क्षेत्र के कस्बा दहगवां पहुंचा। इसी दौरान दिल्ली की तरफ से आ रही बस ने बाइक को चपेट में ले लिया, जिससे बाइक पर सवार सभी लोग गंभीर घायल हो गए। वहीं, बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़कर दूसरी साइड पर पहुंच गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। 
विज्ञापन


पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस सभी घायलों को लेकर दहगवां सीएचसी पहुंची। जहां डॉक्टर ने रिंकू को मृत घोषित कर दिया। वहीं, अन्य घायलों का प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है। युवक का शव पोस्टमार्टम को भेजा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed