फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   man committed suicide by hanging himself after dispute with his wife in budaun

Budaun News: रात में फोन पर पत्नी से हुआ झगड़ा, पति ने फंदे से लटककर दी जान

Tue, 14 Jan 2025 05:44 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 14 Jan 2025 05:44 PM IST
सार

बदायूं के सिविल लाइंस क्षेत्र में फोन पर पत्नी से विवाद के बाद युवक ने आत्महत्या कर ली। उसका शव कमरे में फंदे से लटका मिला। विवाद के चलते उसकी पत्नी अपने मायके में रह रही है। 

विज्ञापन
man committed suicide by hanging himself after dispute with his wife in budaun
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं के सिविल लाइंस क्षेत्र के गांव भरकुईया में एक युवक ने घर के कमरे में फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। परिजनों का आरोप है कि युवक का उसकी पत्नी से मोबाइल फोन पर किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इसके बाद उसने आत्मघाती कदम उठाया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। तहरीर मिलने पर पुलिस कार्रवाई की बात कह रही है।

विज्ञापन


भरकुईया गांव निवासी राजकुमार (26) पुत्र गंगा सहाय मेहनत मजदूरी करके परिवार का पालन पोषण करता था। परिजन ने बताया कि राजकुमार की दो साल पहले उसावां के गौतरा की सुजाता से शादी हुई थी। शादी के बाद से ही दोनों में विवाद शुरू हो गया था। आए दिन दोनों में विवाद होता रहता था। जिसके चलते सुजाता ने पति राजकुमार समेत अन्य ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा भी दर्ज करा दिया था। 
विज्ञापन


फोन पर पत्नी से हुई थी कहासुनी 
विवाद के चलते पत्नी मायके में रहने लगी थी, लेकिन कुछ दिन पूर्व ही वह ससुराल में आई थी। यहां फिर से उसका पति के साथ विवाद होने लगा। कुछ दिनों पूर्व वह फिर मायके चली गई। आरोप है कि सोमवार रात राजकुमार की फोन पर पत्नी के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार सुबह जब राजकुमार कमरे से बाहर नहीं निकला तो परिजन ने अंदर जाकर देखा। कमरे में राजकुमार का शव फंदे पर लटक मिला। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करके शव को पोस्टमार्टम को भेजा। सिविल लाइंस इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने बताया कि युवक ने फंदे पर लटककर आत्महत्या की है। परिजनों की तरफ से तहरीर आने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed