{"_id":"641b454b3445c9dc08069c56","slug":"malgaon-and-binawar-will-be-free-from-jam-due-to-the-construction-of-bareilly-mathura-highway-badaun-news-c-4-1-103244-2023-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: बरेली-मथुरा हाईवे के निर्माण से जाम से मुक्त होगा मलगांव और बिनावर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: बरेली-मथुरा हाईवे के निर्माण से जाम से मुक्त होगा मलगांव और बिनावर
विज्ञापन
(22 बीडीएन-12)बिनावर चौराहे पर लगा जाम।संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- एनएचएआई की ओर से बिनावर और मलगांव में बनाए जाएंगे बाईपास
- इन स्थानों पर बाईपास बनने से आसपास तक के इलाके सुधर जाएंगे
संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। बदायूं जिले से होकर निकल रहे बरेली-मथुरा नेशनल हाईवे को बनाने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसके निर्माण से आसपास इलाके में तेजी से विकास होगा। इससे बिनावर, मलगांव और रसूलपुर गांव के लोगों को सबसे ज्यादा फायदा होगा। एक तो यहां जाम नहीं लगेगा। दूसरा यह कि इन स्थानों पर बाईपास बनने से आसपास तक के इलाके सुधर जाएंगे। यातायात व्यवस्था में भी सुधार आएगा।
बरेली-मथुरा हाईवे पर कुछ गांव या कस्बे ऐसे हैं, जहां सड़क के दोनों ओर आबादी है। यहां के लोगों का हर समय सड़क पर आना-जाना रहता है। अब यह हाईवे नेशनल हाईवे बनने जा रहा है। इनके निर्माण से जहां लोगों का सफर आसान होगा तो वहीं स्थानीय लोगों की मुसीबत और बढ़ जाएगी। इन तमाम चीजों को देखते हुए एनएचएआई ने बदायूं जिले के मलगांव, बिनावर और रसूलपुर के पास बाईपास बनाने की घोषणा की है। यहां बाईपास बनने से आसपास इलाके की स्थितियों में सुधार आएगा। विकास को नई रफ्तार भी मिलेगी। साथ ही जाम की सबसे बड़ी समस्या से निजात मिलेगी। इस हाईवे पर बिनावर, मलगांव और रसूलपुर तीनों स्थान ऐसे हैं, जहां अक्सर जाम लग जाता है। बिनावर चौराहे पर तो दिन में कई बार जाम लगता है। इसी चौराहे पर तमाम ऑटो, टेंपो खड़े रहते हैं, जिससे हाईवे पर वाहनों का निकलना मुश्किल हो जाता है। हालांकि मलगांव और रसूलपुर पर ज्यादा जाम नहीं लगता, लेकिन कभी-कभी ट्रैक्टर आदि निकलने से स्थिति बिगड़ जाती है। अब यहां बाईपास बनने से इस परेशानी से छुटकारा मिलेगा।
उझानी और कछला में भी मिलेगी जाम से मुक्ति
यह नेशनल हाईवे बदायूं बाईपास से होकर उझानी और कछला के नजदीक से निकलेगा। हालांकि उझानी में बाईपास बना है, लेकिन नेशनल हाईवे के लिए वह पर्याप्त नहीं है। इससे एनएचएआई अपना दूसरा बाईपास बनाएगा। कछला में भी बाईपास बनने से जाम नहीं लगेगा। दोनों इलाकों में भी जाम की सबसे बड़ी दिक्कत है।
विज्ञापन
बिनावर में बनाया जाएगा अंडरपास
मेरठ से प्रयागराज तक बन रहे गंगा एक्सप्रेस-वे भी बिनावर के नजदीक से होकर जा रहा है। जब बिनावर में बरेली-मथुरा हाईवे के लिए बाईपास बनेगा तो एक जगह पर आकर क्रॉस बनेगा। दोनों ओर से वाहनों का टकराव न हो, इसलिए यहां अंडरपास या ओवरब्रिज भी बनाया जा सकता है।
2.75 किलोमीटर का होगा मलगांव का बाईपास
वैसे बरेली से बदायूं तक चार बाईपास बनेंगे। इनमें मलगांव का बाईपास 2.75 किलोमीटर का होगा। बिनावर का बाईपास 2.15 और रसूलपुर का 1.55 किलोमीटर का बाईपास होगा, तो वहीं भमोरा का 5.5 किलोमीटर का बाईपास होगा। अभी उझानी और कछला में नपत नहीं हुई है। यहां कितने किलोमीटर के बाईपास होंगे यह नपत होने के बाद पता चलेगा।