{"_id":"6734eb2a5d7548f4980d2b67","slug":"make-sure-to-cast-your-vote-by-taking-advantage-of-special-campaign-days-saumya-badaun-news-c-123-1-sbly1018-129303-2024-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"विशेष अभियान दिवसों का लाभ लेकर अपना वोट अवश्य बनवाएं : सौम्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विशेष अभियान दिवसों का लाभ लेकर अपना वोट अवश्य बनवाएं : सौम्या
विज्ञापन
कलक्ट्रेट परिसर में मतदाता जागरूकता रैली को झंडी दिखाकर रवाना करतीं कमिश्नर सौम्या अग्रवाल। स्र
बदायूं। मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल ने बुधवार को कलक्ट्रेट स्थित अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में पुनरीक्षण अभियान के कार्यों की समीक्षा की।
मंडलायुक्त ने सभी एसडीएम को निर्देशित किया कि वह अपने-अपने कार्य क्षेत्र में तीन से चार ग्रामों में लेखपाल आदि के माध्यम से जिन मतदाताओं की मौत हो गई है या जो किसी अन्य जगह शिफ्ट हो गए हैं, उसका सर्वे करा लें। उन्होंने कहा कि सभी उप जिलाधिकारी बीएलओ द्वारा किए जा रहे घर-घर अभियान के कार्यों की नियमित समीक्षा करें।
जनपद के मतदाताओं में युवाओं व महिलाओं से अपील की कि वह विशेष अभियान दिवसों का लाभ लेकर अपना वोट अवश्य बनवाएं। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए सभी को अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए। डीएम निधि श्रीवास्तव ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि कोई भी पात्र मतदाता सूची में जुड़ने से वंचित न रहे।
उन्होंने बताया कि जो मतदाता एक जनवरी 2025 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर रहे हैं। वह सभी अपना वोट अवश्य बनवाएं। इस दौरान रोल प्रेक्षक मंडलायुक्त को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। बाद में मंडलायुक्त और जिलाधिकारी ने भावी मतदाता पंजीकरण जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, जो नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई बदायूं क्लब पर सम्पन्न हुई।