फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Make concrete arrangements for flood protection on embankments

Budaun News: तटबंधों पर बाढ़ से सुरक्षा के जल्द कराएं पुख्ता इंतजाम

Sun, 11 Jun 2023 12:08 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jun 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
Make concrete arrangements for flood protection on embankments
उसहैत-उसावां के तटबंधों पर चल रहे कार्यो का डीएम व एडीएम ने निरीक्षण किया। संवाद
बदायूं। डीएम मनोज कुमार और एडीएम वित्त राकेश कुमार पटेल ने शनिवार को दातागंज के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया। उन्होंने अधीनस्थों को निर्देश दिए कि इन इलाकों में बाढ़ से बचाव के इंतजाम जल्द से जल्द किए जाएं।
विज्ञापन

शनिवार को उसहैत-उसावां तटबंध पर पहुंचे डीएम व एडीएम ने बाढ़ से सुरक्षा, बचाव और कटाव के कार्यों का निरीक्षण किया। अधिशासी अभियंता बाढ़ खंड उमेश चंद्र ने बताया किगंगा नदी के बाएं किनारे पर उसावां तटबंध पर क्षतिग्रस्त स्पर की दोबारा स्थापना और गांव नगला शिंभू के पास परक्यूपाइन स्टड का निर्माण कराया जा रहा है। तटबंध पर 95 प्रतिशत कार्य पूर्ण कर लिया गया है। इसके अलावा उसावां तटबंध पर स्पर दोबारा बनाया जा रहा है। यहां पर करीब 75 फीसदी काम पूरा हो चुका है।
विज्ञापन

इधर, एडीएम राकेश कुमार पटेल ने उसहैत तटबंध के सरेली गांव के पास बाढ़ सुरक्षा के कार्यों का निरीक्षण किया। यहां करीब 95 फीसदी काम पूरा हो चुका है। शेष कार्य 15 जून तक निपटाने के निर्देश दिए हैं। इस दौरान एसडीएम धर्मेंद्र कुमार सिंह, सहायक अभियंता नेशपाल, अनुज मिश्रा, अवर अभियंता राजीव कुमार शर्मा, ठाकुर सिंह, राधेश्याम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed