फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Maize purchased for Rs 4.05 lakh, money snatched from farmers

Budaun News: 4.05 लाख की मक्का खरीद, किसानों से रकम हड़पी

Fri, 19 Sep 2025 02:11 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 19 Sep 2025 02:11 AM IST
विज्ञापन
Maize purchased for Rs 4.05 lakh, money snatched from farmers
बदायूं। बिसौली कोतवाली क्षेत्र के गांव सुजानपुर निवासी आठ किसानों की 4.05 लाख रुपये की रकम आढ़ती ने हड़प ली। किसानों से मक्का खरीद कर तीन दिन में रुपये देने को कहा था। जब रुपये नहीं दिए तो किसानों ने एसएसपी को शिकायती पत्र दिया। उन्होंने बिसौली कोतवाली पुलिस को मुकदमा दर्ज कर विवेचना के निर्देश दिए है।
विज्ञापन

बिसौली कोतवाली क्षेत्र के गांव सुजानपुर निवासी संजीव पुत्र चित्रपाल ने बताया है कि वह और कई अन्य किसानों ने साईं कॉलोनी के सुमित पुत्र परमानन्द और मदनजुड़ी गांव के रोहित की आढ़त पर मक्का बेचा था। संजीव ने बताया कि आढ़त व्यापारी पर उनके 65 हजार, बरखेड़ा के जगतपाल पुत्र रामसेवक के 90 हजार, पुरोहित खेड़ा के कुलदीप पुत्र सोबरन के 80 हजार, करूपाल पुत्र महेन्द्र सिंह के 25 हजार, प्रेमशंकर पुत्र सुखवासी लाल के 20 हजार, गंगाचरन पुत्र छत्रपाल के 40 हजार और विनोद पुत्र रामप्रकाश के 40 हजार, जगदीश पुत्र वीरपाल के 55 हजार रुपये बताया है। अब वह रुपये नहीं दे रहा है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed