फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Maintain cleanliness, install CCTV cameras, and keep records of visitors.

Budaun News: सफाई रखें, सीसी कैमरे लगवाएं, आने-जाने वालों का रखें रिकॉर्ड

Fri, 20 Feb 2026 12:13 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 20 Feb 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
Maintain cleanliness, install CCTV cameras, and keep records of visitors.
दत्तक ग्रहण अभिकरण इकाइयों का जिला निरीक्षण समिति के सदस्यों ने निरीक्षण किया। स्रोत स्वयं - फोटो : आवंटन के बाद तिरपाल डालकर रह रहे विस्थापित परिवार।
बदायूं। जिला निरीक्षण समिति ने राजकीय विशेषज्ञ दत्तक ग्रहण अभिकरण और विशेषज्ञ दत्तक ग्रहण अभिकरण इकाई का निरीक्षण किया। इस दौरान बच्चों के रहने की व्यवस्था समेत सफाई व्यवस्था देखी। साथ ही अभिलेखों का निरीक्षण किया। सीसी कैमरे लगवाने को कहा।
विज्ञापन

जिला निरीक्षण समिति ने शहर के मोहल्ला नेकपुर गली नंबर एक में स्थित स्वैच्छिक संगठन द्वारा संचालित दत्तक ग्रहण अभिकरण इकाई की ओर से संचालित इकाई का निरीक्षण किया। स्वैच्छिक संगठन दलित ग्रामीण विकास संस्थान के सचिव अनूप सक्सेना ने बताया कि वर्तमान में संस्था में सात बच्चे संवासित हैं। सभी बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया जा चुका है और सभी बच्चे स्वस्थ हैं।
विज्ञापन

बताया कि उनकी दत्तक ग्रहण से संबंधित कानूनी प्रक्रिया प्रगति पर है। इसके बाद टीम ने राजकीय विशेषज्ञ दत्तक ग्रहण अभिकरण देखा। वहां पर प्रबंधक/समन्वयक ने बताया कि यहां पर एक बच्चा संवासित है, जिसका स्वास्थ्य सामान्य पाया गया है। इस दौरान टीम के सदस्यों ने सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए निर्देश दिए कि सभी गृहों में सीसी कैमरे लगाए जाएं। साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए। गृह में आने-जाने वाले प्रत्येक व्यक्ति का विवरण पंजिका में अनिवार्य रूप से दर्ज किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने स्पष्ट किया कि बच्चों की सुरक्षा और देखभाल को लेकर शासनादेश में निर्धारित मानकों से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। सभी संबंधित दस्तावेजों को सुव्यवस्थित रखने के भी निर्देश दिए गए। इस मौके पर जिला प्रोबेशन अधिकारी अभय कुमार, क्लीनिकल साइक्लोलॉजिस्ट डॉ. सर्वेश, किशोर न्याय बोर्ड की सदस्य प्रमिला गुप्ता, बाल कल्याण समिति की सदस्य सविता मालपाणी, संरक्षण अधिकारी (संस्थानिक) प्रीती कौशल, संरक्षण अधिकारी (गैर संस्थानिक) रवि कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed