{"_id":"588644aa4f1c1b5c02cf446f","slug":"mahesh-abid-omkar-including-eight-of-the-nomination","type":"story","status":"publish","title_hn":"महेश, आबिद, ओमकार समेत आठ का नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महेश, आबिद, ओमकार समेत आठ का नामांकन
बदायूं, ब्यूरो
Updated Mon, 23 Jan 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
महेश, आबिद, ओमकार समेत आठ का नामांकन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
आशीष, रिजवान, विमल कृष्ण ने भी दाखिल किए पर्चे
दातागंज से कैप्टन अर्जुन ने भी भरा पर्चा
देरी से पहुंचने के कारण बिसौली से भाजपा प्रत्याशी कुशाग्र को लौटना पड़ा
विधानसभा चुनाव के लिए अधिसूचना जारी होने के तीसरे दिन सोमवार को आठ नामांकन कराए गए। जिले की चार सीटों के सपा प्रत्याशियों के अलावा भाजपा के सदर प्रत्याशी पूर्व विधायक महेश चंद्र गुप्ता और शेखूपुर से बसपा प्रत्याशी काजी रिजवान ने पर्चे दाखिल किए। सपा प्रत्याशियों में सहसवान से प्रदेश के ग्राम्य विकास राज्यमंत्री ओमकार सिंह, सदर से विधायक आबिद रजा खां, शेखूपुर से विधायक आशीष यादव और बिल्सी से पूर्व विधायक विमलकृष्ण अग्रवाल ने नामांकन कराया।
दातागंज सीट गठबंधन में कांग्रेस के खाते में जाने के बावजूद यहां से पूर्व में सपा की ओर से घोषित प्रत्याशी कैप्टन अर्जुन ने भी निर्दलीय नामांकन कराकर चौंकाया है। सदर सीट पर कल्याणकारी जनतांत्रिक पार्टी के महेश कुमार श्रीवास्तव ने भी नामांकन कराया। बिसौली सीट से नामांकन कराने पहुंचे भाजपा प्रत्याशी कुशाग्र सागर लेट होने की वजह से सोमवार को पर्चा दाखिल नहीं कर सके। 20 जनवरी को अधिसूचना जारी होने के बाद से रविवार तक एक भी नामांकन नहीं कराया गया था। पर्चे काफी लिए गए थे। सोमवार को नामांकन स्थल कलक्ट्रेट पर कड़े सुरक्षा प्रबंध किए गए थे। नामांकन कराने पहुंचे प्रत्याशियों को सिर्फ निर्धारित संख्या में प्रस्तावकों के साथ ही सहायक रिटर्निंग अफसर के कक्ष तक जाने दिया गया। बाहर बड़ी संख्या में प्रत्याशियों के समर्थक खड़े रहे। पुलिस ने उनको कलक्ट्रेट के पास नहीं फटकने दिया।