{"_id":"61706a17f145636c1d1c8100","slug":"maharishi-valmiki-s-birth-anniversary-celebrated-with-gaiety-badaun-news-bly463576813","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रद्धा से मनाई वाल्मीकि जयंती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रद्धा से मनाई वाल्मीकि जयंती
विज्ञापन
महर्षि वाल्मीकि कि चित्र पर पुष्प अर्पित करते छात्र। संवाद
- फोटो : BADAUN
बदायूं। आदिकवि महर्षि वाल्मीकि की जयंती बुधवार को हर्षोल्लास से मनाई गई। शिक्षण संस्थानों में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। वाल्मीकि मंदिर में विशेष पूजा करने के बाद प्रसाद वितरण किया गया। इस बार जयंती पर शोभायात्रा का आयोजन नहीं किया गया। उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय संस्कृत संस्थान के तत्वावधान में संस्कृत प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।
प्रांतीय आह्वान पर सपा जिला कार्यालय पर वाल्मीकि जयंती पर गोष्ठी हुई। सपा जिलाध्यक्ष प्रेमपाल सिंह यादव ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि संस्कृत रामायण के रचयिता थे। हम सभी को उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लेना चाहिए। इस मौके पर बलबीर सिंह यादव, उदयवीर शाक्य, ऋषिपाल दिवाकर, भानु प्रकाश सुमन कश्यप, पुष्पा शाक्य आदि मौजूद रहे।
शिव देवी सरस्वती शिशु मंदिर में शिशु भारती के पदाधिकारियों ने दायित्वों के निष्ठापूर्वक निर्वहन करने की शपथ ली। मुख्य अतिथि वीकेश कुमार मिश्रा व विनोद यादव ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि हमारे आदर्श हैं। संचालन कौशल किशोर पाठक ने किया।
विज्ञापन
विज्ञानानंद राम नारायण वैदिक इंटर कॉलेज और ओम नम: शिवाय डॉ. बीपी सिंह सोलंकी आवासीय इंटर कॉलेज रोहान में भी वाल्मीकि जयंती मनाई गई। कॉलेज में रामचरित मानस का पाठ भी हुआ। प्रधानाचार्य राजवीर सिंह सोलंकी ने महर्षि वाल्मीकि के जीवन के बारे में विस्तार से बताया।
वाल्मीकि रामायण आधारित संस्कृत प्रतियोगिता में श्रुति प्रथम
उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय संस्कृत संस्थान की ओर से वाल्मीकि जयंती पर वेदामऊ वैदिक विद्यापीठ में मंडल स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता की गई। भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता यहां मुख्य अतिथि के रूप में रहे। उन्होंने कहा कि देवभाषा संस्कृत का ज्ञान भारतवासियों के लिए महत्वपूर्ण होने के साथ आवश्यक भी है, क्योंकि इस भाषा में हमारे देश की संस्कृति निहित है।
वाल्मीकि रामायण आधारित संस्कृत कथा-कथन प्रतियोगिता में श्रुति प्रथम, प्राची द्वितीय और शिवा गुप्ता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। संस्कृत आशु भाषण प्रतियोगिता में कृष्णा प्रथम, हिमांशु द्वितीय, गौरव तीसरे स्थान पर रहे। संस्कृत श्लोक अंत्याक्षरी में नमन, आकाश, अर्पित पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। प्रतियोगियों को भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता ने प्रमाण-पत्र वितरित किए। इस मौके पर संरक्षक आचार्य वेदव्रत आर्य, मंडल संयोजक मुनेंद्र देव शर्मा, आचार्य वेदमित्र आर्य, गुरुकुल कन्या महाविद्यालय रूद्रपुर तिलहर की प्राचार्य धारणा आर्य, डॉ. वेदप्रकाश, आचार्य ब्रह्मस्वरूप शर्मा, शिवसिंह यादव, शकुन गुप्ता, अंकिता गुप्ता, चिम्मन लाल आदि मौजूद रहे।
वाल्मीकि जयंती पर बिसौली में भंडारा
बिसौली। मोहल्ला गदरपुरा में वाल्मीकि जयंती पर भंडारे का आयोजन किया गया। चेयरमैन अबरार अहमद की मौजूदगी में वाल्मीकि समाज के लोगों ने महर्षि वाल्मीकि के चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया।
पालिकाध्यक्ष श्री अहमद ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि ने समाज को एकसूत्र में पिरोने का जो संदेश दिया वह आज के दौर में अनुकरणीय है। इस मौके पर राजीव कुमार, राजेश बाबू, अमर वाल्मीकि, अजय वाल्मीकि, सुशील वाल्मीकि, बाबी लाल, प्रदीप वाल्मीकि, आशीष वाल्मीकि आदि मौजूद रहे। संवाद