फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Maharana Pratap bow knight on Jubilee

शूरवीर महाराणा प्रताप को जयंती पर किया नमन

Mon, 09 May 2016 11:51 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Mon, 09 May 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
Maharana Pratap bow knight on Jubilee
शूरवीर महाराणा प्रताप जयंती - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
 शहर सहित जिले भर में शूरवीर महाराणा प्रताप की जयंती पर तमाम कार्यक्रमों का आयोजन करके उन्हें नमन किया गया। साथ ही उनकी वीरता के बारे में लोगों को अवगत कराया। महाराणा प्रताप चौक पर स्थित वीर महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।  मालवीय आवास पर महाराणा प्रताप विकास ट्रस्ट की ओर से आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे रिटायर्ड आईएएस राजीव सिंह ने कहा कि महाराणा प्रताप सर्व समाज के महापुरुष थे। उनका शस्त्र और शास्त्र दोनों पर समान अधिकार था। वह आजीवन सर्वसमाज के लिए काम करते रहे। इस मौके पर मुनेंद्र पाल सिंह, डॉ. वीरेश कुमार सिंह, बाबू सिंह, हरिप्रताप सिंह राठोड़, सुशील कुमार, राजपाल सिंह, प्रताप सिंह, राजेंद्र सिंह, वेदप्रकाश सिंह, अवधेश भदौरिया, विजयपाल सिंह, विपिन सिंह, रूपकिशोर सिंह, रामप्रताप सिंह, देवी सिंह, ओमकार सिंह, अभय प्रताप सिंह, रंजीत सिंह के साथ ही बसपा सांसद डॉ. क्रांति कुमार, जिला पंचायत सदस्य सत्यवीर सिंह, राणा प्रताप सिंह, सांसद धर्मेंद्र यादव के प्रतिनिधि अवधेश यादव आदि मौजूद रहे। 
वहीं, नेकपुर स्थित गली नंबर पांच में महाराणा प्रताप जयंती समारेाह का आयोजन हुआ। इसमें नवगठित क्षत्रिय महासभा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इस मौके पर फर्रुखाबाद के रमेश सिंह कुशवाह, पूर्व विधायक महेश चंद्र गुप्ता, अतुल रस्तोगी अलंकार, मुनीश अग्रवाल, अंकित मौर्य, विश्वजीत गुप्ता, राणा प्रताप सिंह आदि ने महाराणा प्रताप के स्वाभिमान के बारे में बताया। 
विज्ञापन

----
बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव बैरमई खुर्द में हरिसेवक सिंह के आवास पर महाराणा प्रताप की जंयती धूमधाम से मनाई गई। नन्हें-मुन्ने बच्चों ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए। महाराणा प्रताप के जीवन के बारे में विचार व्यक्त करने के साथ सभी से सिगरेट-गुटखा आदि व्यसन त्यागने का आह्वान किया गया। इस मौके पर राघव प्रताप सिंह, समर्थ वाष्र्णेय, अभय गुप्ता, गौरव सिंह, नत्थू सिंह, विजयपाल, रजत सिंह, कुलदीप सिंह, प्रदीप कुमार, प्रतिज्ञा सिंह आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सोलंकी इंग्लिश मीडियम स्कूल में भाजपा कार्यकर्ताओं ने वीर-शिरोमणि महाराणा प्रताप की 476वीं जयंती मनाई। इस मौके पर जिला उपाध्याय विवेक राठी, नगराध्यक्ष मोहित गुप्ता, विजनेश सिंह, अजय प्रताप सिंह, पीयूष शाक्य, प्रदीप सिंह, राहुल झंवर, मनोज तोमर, राजीव कुमार, विश्वपाल सिंह, ओमप्रकाश सिंह, अशोक पाल, जुगेंद्र पाल, ओमवीर सिंह, सुखवीर सिंह, आदेश कुमार, विशेष सिंह, अनिल उपाध्याय, राजेंद्र सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed