फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Mahakaal came out riding on a chariot, devotees danced on the streets

Budaun News: रथ पर सवार होकर निकले महाकाल, सडकों पर झूमे भक्त

Fri, 08 Aug 2025 01:43 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 08 Aug 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
Mahakaal came out riding on a chariot, devotees danced on the streets
उझानी में महाकाल की सवारी में जुटे भक्त। संवाद - फोटो : संवाद
उझानी। पुरानी अनाज मंडी के शिव मंदिर से बृहस्पतिवार शाम महाकाल की सवारी धूमधाम से निकाली गई। रथ पर सवार महाकाल को देखने के लिए बाजार में भी भक्त उमड़े पड़े। भजनों की धुन पर भक्त थिरकते नजर आए।
विज्ञापन

शिव मंदिर परिसर से महाकाल की सवारी शाम करीब पांच बजे शुरू हुई। हवन- पूजन के बाद सजे रथ पर सवार महाकाल के साथ देवी और देवताओं की झांकियों थीं। बिल्सी रोड बाजार और घंटाघर चौराहे पर भक्तों ने जोरदार स्वागत किया। दुकानदारों ने महाकाल की झांकी पर फूल भी बरसाए। बैंडबाजों की धुन पर थिरकते कलाकारों और भक्तों ने लोगों का मन मोह लिया। स्टेशन रोड होते हुए पुरानी अनाज मंडी परिसर पहुंचकर महाकाल की सवारी धार्मिक कार्यक्रम के रूप विसर्जित हुई। महिलाओं ने भी सहभागिता की। मंदिर परिसर में महाआरती के बाद भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया। व्यवस्थाओं में व्यापारी नेता राजकुमार बंसल, महेंद्र गुप्ता, रतन जिंदल, अभिषेक वार्ष्णेय, राजकुमार वार्ष्णेय, सुनील सचदेवा, विजय गोपाल वार्ष्णेय, मोहन वार्ष्णेय, राजेश गुप्ता, गणेश गुप्ता, राहुल वार्ष्णेय आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed