फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   lover raped her on pretext of marriage In Badaun brother and brother-in-law also Rape

UP: संबंध बनाने के लिए प्रेमी करता था ये वादा, एक दिन अचानक हुआ गायब; फिर उसके भाई और जीजा ने की शर्मनाक करतूत

Tue, 05 Dec 2023 10:03 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं
अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 05 Dec 2023 10:03 AM IST
सार

बदायूं में शादी का झांसा देकर प्रेमी दुष्कर्म करता रहा। एक दिन आरोपी उसके कमरे से अचानक गायब हो गया। इसके बाद उसका भाई और बहनोई युवती के कमरे पर आए। यहां दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने तीनों के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

विज्ञापन
lover raped her on pretext of marriage In Badaun brother and brother-in-law also Rape
crime news woman - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बदायूं के सिविल लाइंस इलाके में किराये पर रह रही एक युवती ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोप में अपने प्रेमी, उसके भाई और बहनोई के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। उसका कहना है कि वर्ष 2019 से वह अपने प्रेमी के साथ शहर में किराये पर रह रही थी। तब से उसका प्रेमी शादी का झांसा देकर दुष्कर्म कर रहा था। 
विज्ञापन


कुछ माह पहले उसका प्रेमी लापता हो गया। इसी दौरान उसके भाई और बहनोई ने भी दुष्कर्म किया। युवती मूलरूप से उसहैत थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है। उसका कहना है कि वह वर्ष 2019 से सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में किराये पर रहकर पढ़ाई कर रही है। तब से उसके साथ उसावां थाना क्षेत्र के गांव अहमदनगर रुखाड़ा वमनपुरा निवासी प्रमोद कुमार रह रहा था। 
विज्ञापन


दोनों एक-दूसरे से शादी करना चाहते थे। प्रमोद कह रहा था कि जब उसकी नौकरी लग जाएगी तो वह शादी कर लेगा। वह लगातार शादी की बात टालता आ रहा था। इस दौरान उसने अपने भाई, बहन, मां, बहनोई आदि से भी परिचय कराया था। इससे उसका घर आना भी हो गया था। उसके प्रेमी का भाई सुधीर और बहनोई पप्पू उस पर बुरी नजर रखता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Shahjahanpur: प्रेमिका की हत्या कर प्रेमी ने खुद को गोली मारकर दी जान, कमरे में खून से लथपथ मिले दोनों


26 जुलाई 2023 को उसने शादी की जिद की तो उसके प्रेमी ने 29 जुलाई को कोर्ट मैरिज करने का बहाना बना दिया। 29 जुलाई को सुबह आठ बजे वह दूध लेने डेयरी पर चली गई। जब लौटकर आई तो प्रमोद कमरे पर नहीं था। उसके कपड़े और सारा सामान गायब था। उसने अपना मोबाइल भी बंद कर लिया था। 

उसका बहनोई लगातार आश्वासन दे रहा था कि प्रमोद आ जाएगा। छह अगस्त को पप्पू और सुधीर उसके कमरे पर आए। उन्होंने तमंचे के बल पर उसके साथ दुष्कर्म किया। प्रमोद भी कई बार उसके साथ शारीरिक शोषण कर चुका था। इस संबंध में युवती ने तीनों लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी, जिससे पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed