फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Looted Rs 20,000 and mobile phone from woman after giving lift on bike

Budaun News: बाइक पर लिफ्ट देकर महिला से 20 हजार रुपये और मोबाइल लूटा

Tue, 26 Sep 2023 01:48 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Tue, 26 Sep 2023 01:48 AM IST
विज्ञापन
Looted Rs 20,000 and mobile phone from woman after giving lift on bike
बिनावर (बदायूं)। बरेली-बदायूं नेशनल हाईवे पर सोमवार को एक महिला को लिफ्ट देकर बाइक सवार बदमाशों ने लूट लिया। महिला भमोरा से मलगांव आ रही थी। दो बाइक सवार बदमाशों ने उसे लिफ्ट देकर बैठाया था। रास्ते में विजय नगला के नजदीक उन्होंने तमंचा दिखा 20 हजार रुपये और मोबाइल लूट लिया।
विज्ञापन

बरेली के आंवला कोतवाली क्षेत्र के गांव नंदगांव जगदीरा निवासी शकुंतला पत्नी थान सिंह के मुताबिक वह सोमवार दोपहर अपने रिश्तेदार को देखने मलगांव आ रही थी। कुछ दिन पहले उसके रिश्तेदार कालीचरन हादसे में घायल हो गए थे। वह मलगांव आने के लिए भमोरा तिराहे पर खड़ी थी। तभी बरेली की ओर से एक बाइक पर सवार दो लोग उसके पास आकर रुके।
विज्ञापन

वह पूछने लगे कि कहां जा रही हो तो महिला ने मालगांव बताया। उन्होंने मलगांव तक के लिए लिफ्ट देकर उसे बाइक पर बैठा लिया। जैसे ही वह विजय नगला के नजदीक पुलिया के पास पहुंचे कि उन्होंने बाइक रोक ली और उसे तमंचा दिखाकर बैग में रखे 20 हजार रुपये और एक मोबाइल लूट लिया। जब उसने शोर मचाया तो आरोपी विजय नगला से कुंवरगांव रोड की ओर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसकी सूचना पर थाना पुलिस भी पहुंच गई लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला। महिला ने घटना के संबंध में पुलिस को तहरीर दी है। इंस्पेक्टर ऋषिपाल सिंह ने बताया कि महिला के साथ लूटपाट नहीं हुई है। उसका बैग शायद कहीं गिर गया था। फिर भी मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed