फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Loco pilot died after falling from train in Ujhani

Budaun News: उझानी में ट्रेन से गिरकर लोको पायलट की मौत

Fri, 08 Nov 2024 01:37 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 08 Nov 2024 01:37 AM IST
विज्ञापन
Loco pilot died after falling from train in Ujhani
लोको पायलट अवनीश यादव की फाइल फोटो।
उझानी (बदायूं)। बरेली से घर लौटते समय लोको पायलट अवनीश यादव की ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। लहूलुहान हालत में शव रेलवे ट्रैक पर बसोमा के पास मिला। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

मृतक अवनीश यादव (38) पुत्र विष्णुदयाल अलीगढ़ जिले में गंगीरी थाना क्षेत्र के गांव कल्यानपुर के रहने वाले थे। वह कासगंज में लोको पायलट थे। पुलिस के मुताबिक- बृहस्पतिवार सुबह रेलवे स्टेशन से जानकारी मिली कि रेलवे ट्रैक के किनारे बसोमा के पास शव पड़ा मिला है। मृतक की पेंट की जेब से मिले आधारकार्ड से शव की शिनाख्त हुई।
विज्ञापन

पुलिस ने फोन कर मृतक के परिजनों को भी बुला लिया। पिता विष्णु ने पुलिस को बताया कि अवनीश बुधवार को विभागीय कार्य से पूर्वोत्तर रेलवे के इज्जतनगर स्थित मुख्यालय गए थे। घर लौटने को वह देर शाम बरेली से फास्ट पैसेंजर ट्रेन में सवार हुए। रास्ते में करीब 11 बजे ट्रेन से पैर फिसल जाने से उनकी मौत होनी बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोको पायलट के शरीर पर चोटों के कई निशान पाए गए हैं। सफर के दौरान ट्रेन से वह कैसे गिरे, इसे लेकर पसोपेश बना हुआ है। फॉरेंसिक जांच टीम ने हादसास्थल के आसपास से नमूने भी लिए गए हैं। हकीकत तक पहुंचने के लिए पुलिस जांच में जुट गई है। पुलिस ने लोको पायलट अवनीश का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है।
विभागीय अफसरों ने भी मृतक के परिजनों से जानकारी की। इससे पहले अफसरों ने मौका मुआयना भी किया। मृतक के पिता विष्णु ने बताया कि अवनीश की दो संतान में बेटी मिनी (11) और बेटा अन्नू (9) है। पोस्टमार्टम कराके परिजन अवनीश का शव घर ले गए।



गैरहाजिरी पर अपना पक्ष रखने बरेली गए थे लोको पायलट
कासगंज में तैनात लोको पायलट अवनीश यादव का इज्जतनगर मुख्यालय जाने के पीछे कारण विभागीय कार्य बताया है। विभागीय कार्य क्या था, इसे लेकर परिजनों ने स्पष्ट रूप से कुछ खास नहीं बताया। बताया जा रहा है कि वह दिवाली से वह ड्यूटी से गैरहाजिर थे। गैरहाजिरी को लेकर अफसरों ने उनका स्पष्टीकरण मांगा था। वह जवाब देने के लिए ही इज्जतनगर गए थे, लेकिन लौटते में हादसे का शिकार हो गए।

लोको पायलट अवनीश यादव की फाइल फोटो।

लोको पायलट अवनीश यादव की फाइल फोटो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed