फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   lockdown break in Baduan

लॉकडाउन का उल्लंघन: डीएम ऑफिस के नजदीक खुल रहीं गैरजरूरी दुकानें, जुट रही भीड़

Thu, 14 May 2020 10:21 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
lockdown break in Baduan
बदायूं। शहर में आठ कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद में यहां पर लॉकडाउन का सख्ती से पालन किया जा रहा था। यही वजह रही कि शहर में और अधिक कोरोना पॉजिटिव नहीं मिले। वहीं जो मिले भी थे, उन सबकी रिपोर्ट निगेटिव आ गई। इस बीच लॉकडाउन के नियमों में छूट मिलने के बाद एक बार फिर दुकानों के खुलने का सिलसिला शुरू हो गया है। डीएम कार्यालय के नजदीक और शहर में तमाम जगहों पर फोटो स्टेट की दुकानों के बाहर सुबह से भीड़ जुट रही है। यही नहीं, दुकानों के बाहर सामाजिक दूरी को दरकिनार कर लोग इकट्ठा हो रहे है। ऐसे में कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ने का अंदेशा है।
विज्ञापन

कोविड-19 से बचाव के लिए चल रहे लॉकडाउन का सभी पालन करें, इसके लिए प्रशासन लगातार प्रयासरत है। लेकिन प्रशासन का यह प्रयास महज हॉटस्पॉट इलाकों तक ही सीमित होकर रह गया है। हालात यह हैं कि शहर में सड़क पर लोगों की भीड़ लगातार बढ़ती जा रही है। इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। हालांकि प्रशासन ने जनता की सहूलियत के लिए कुछ दुकानों को खोलने के निर्देश दिए हैं। लेकिन कुछ लोगों ने प्रशासन की आंख में धूल झोंककर गैर जरूरी दुकानों को भी खोलना शुरू कर दिया है। जबकि पांच दिन पहले प्रशासन ने खुली मिलने पर सुगंधा स्वीट्स की दुकान पर छापा मारा था। जिसके बाद दुकान को सील करा दिया गया। इससे मिठाई की दुकानों के खुलने पर तो असर पड़ा, लेकिन अन्य दुकानें लगातार खुल रही हैं। हालात यहां तक हैं कि डीएम कार्यालय के पास में स्थित फोटो स्टेट की तमाम दुकानें दिनभर खुली रहती है और भीड़ भी लगती है। लेकिन अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन

हां जानकारी मिली है, कचहरी समेत शहर में कुछ जगहों पर गैर जरूरी दुकानें खुल रही हैं। इनमें फोटो स्टेट की दुकानें भी शामिल हैं। सभी गैर जरूरी चीजों की दुकानों को बंद करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन की अनुमति के बिना कोई भी दुकान नहीं खुलने दी जाएगी। - अमित कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed