{"_id":"5eb1ac778ebc3e90731e6320","slug":"lockdown-break-in-baduan-badaun-news-bly40491888","type":"story","status":"publish","title_hn":"छूट मिलते ही सड़कों पर उमडी भीड़, कहीं 41 दिन के मेहनत न हो जाए बेकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छूट मिलते ही सड़कों पर उमडी भीड़, कहीं 41 दिन के मेहनत न हो जाए बेकार
विज्ञापन
बदायूं। 41 दिनों से घरों में बैठे लोग छूट की सूचना मिलते ही सड़कों पर निकल आए हैं। जिससे सड़कों पर पहले की तरह हल्की-हल्की भीड़ नजर आने लगी है। ऐसे मेें कुछ लोग जरूरी काम से तो कुछ लोग यूं ही सड़कों घूमने के लिए बाइक से निकल आए हैं। वहीं दुकानों, ठेलों पर सामाजिक दूरी का पालन नहीं किया। छूट होने की वजह से पुलिस भी बैकफुट आ गई हैं। और लोगों को बिना रोके टोके जाने दे रही है। ऐसे में कहीं प्रशासन की 41 दिनों के मेहनत पर पानी न फिर जाए।
कोरोना वायरस का संक्रमण रोकने के लिए 23 मार्च से पूरे देश में लॉकडाउन है। बदायूं में 16 कोरोना संक्रमित मरीज पाए गए थे, जिससे पूरे शहर और सहसवान को सील कर दिया गया था। जिले के बाकी इलाकों में भी बाजार बंद होने के साथ लोगों के आने जाने पर पूरी पाबंदी थी। अब कोरोना संक्रमित पांच मरीज ठीक हो चुके हैं। पांच की पहली रिपोर्ट निगेटिव आई है। नए मरीज भी सामने नहीं आए हैं। इससे जिले को ऑरेंज जोन में शामिल किया गया है। सरकार ने शर्तों के साथ ऑरेंज जोन में कुछ छूट दी है। प्रदेश सरकार के गाइड लाइन जारी करने के बाद जिला प्रशासन ने ग्रामीणों इलाकों में कुछ दुकानें खोलने की छूट दे दी है। दुकानें खुलने का समय सुबह 10 से शाम 5 बजे तक का रखा गया है। पहले दिन सोमवार को पुलिस ने दुकानें नहीं खुलने दी थीं। पुलिस का कहना था कि प्रशासन का कोई स्पष्ट आदेश नहीं है। इस पर सोमवार शाम को डीएम कुमार प्रशांत की ओर से आदेश जारी कर दिया गया।
मंगलवार दूसरे दिन ग्रामीण इलाकों में दुकानें खुलीं तो सड़कों पर रौनक नजर आने लगी। कई दुकानों पर भीड़ भी रही। हालांकि इनमें कुछ लोग ऐसे भी थे जो बेवजह सड़क पर घूमने निकले। शहर से सटे कुछ इलाके ग्राम पंचायत में आते हैं। इससे मंगलवार को इन इलाकों में भी दुकानें खुलीं तो रौनक लौट आई। इनमें बाबा कालोनी, विजयनगर कालोनी, श्रीराम नगर कालोनी, मीरा सराय, आवास विकास आदि हैं। यहां छूट मिली तो लोग शहर में घूमने निकल पड़े। इसी बीच सिविल लाइन इलाके में ऑटो मोबाइल की कुछ दुकानें भी खुलीं।
विज्ञापन
जरीफनगर। जरीफनगर कस्बे में सुबह से ही चहल पहल दिखाई दी। लॉकडाउन से पहले लोग जिस तरह सड़कों पर घूमते थे, उसी तरह मंगलवार को दिखाई दिए। कुछ लोगों ने लॉकडाउन के नियमों का पालन नहीं किया। छूट के दौरान पुलिस ने भी ज्यादा सख्ती नहीं दिखायी।
बिनावर। दुकानें खुलने से मंगलवार को कस्बे की सड़कों पर आज देखने को मिली। सुबह 10 बजे से दुकानें खुल गई। हालांकि सड़कों पर वहीं लोग दिखाई दिए जो जरूरी चीजें खरीदने निकले थे।
उसावां। पहले की तरह किराना की दुकानें सुबह छह बजे ही खुल गई। जब पुलिस को इसकी जानकारी हुई, तो उन्होंने पूरा बाजार बंद करा दिया। थानाध्यक्ष प्रयाग राज ने कहा कि डीएम ने आदेश दिया है सुबह 10 बजे से दुकानें खुलेंगी।