फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   lockdown break in Baduan

सामूहिक रोजा इफ्तार को जमा होने वाले 31 लोगों पर रिपोर्ट, 11 नामजद

Tue, 05 May 2020 11:41 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2020 11:41 PM IST
विज्ञापन
lockdown break in Baduan
बदायूं/ अलापुर। सखानू में लॉकडाउन तोड़कर सामूहिक रोजा इफ्तार के लिए जमा होने वाले 31 लोगों के खिलाफ अलापुर थाने में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। रिपोर्ट में 11 लोगों को नामजद किया गया है, जिनमें मौलवी और नगर पंचायत का ईओ भी शामिल है। सोमवार रात मौके पर पांच लोग पकड़े गए थे, जिनमें मौलवी को थाने से जमानत पर छोड़ दिया गया है। तीन आरोपियों को एसडीएम कोर्ट पेश किया गया। जहां से उन्हें जमानत पर छोड़ दिया गया। नगर पंचायत के ईओ को बगैर लिखा पढ़ी के थाने से छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

लॉकडाउन होने के बावजूद सोमवार रात सखानू कस्बा स्थित अबुबक सिद्दीकी दरगाह परिसर में सामूहिक रोजा इफ्तार के लिए दर्जनों लोगों की भीड़ जमा हुई थी। पुलिस के मुताबिक नगर पंचायत सखानू के लिपिक जहीरुल हसन ने सामूहिक रोजा इफ्तार की व्यवस्था की थी। रोजा इफ्तार में शामिल होने को लोग कार और बाइकों से पहुंचे थे। जबकि लॉकडाउन के दौरान सभी तरह के सामूहिक कार्यक्रमों पर रोक लगी है। इसकी सूचना पर दातागंज एसडीएम और सीओ ने पुलिस के के साथ कार्यक्रम स्थल पर छापा मारा। पुलिस को देखकर अधिकांश लोग भाग गए। पांच लोग मौके पर पकड़े थे। सोमवार देर रात पुलिस ने धारा 269 और 188 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली। इसमें आंबेडकर नगर के थाना बसखारी क्षेत्र के आजाद नगर अशरफपुर निवासी मौलवी दानिश उर्फ अशरफ, नगर पंचायत के लिपिक जहीरुल हसन, सखानू निवसी हासिफ हसन, मुनीश पुत्र मोहम्मद रजा, दानिश, सलीम, फैसल, मुर्तजा, मोहम्मद साजिद, मोहम्मद असलम और जिला मऊ थाना घोसी निवासी इमामुल हक को नामजद किया गया है। इनके अलावा रिपोर्ट में 20 लोग अज्ञात हैं, जिनको नाम, पता पुलिस तलाश रही है। मंगलवार सुबह मौलवी दानिश उर्फ अशरफ को थाने से जमानत दे दी गई। मोहम्मद साजिद, मोहम्मद असलम और इमामुल हक को दातागंज एसडीएम कोर्ट में पेश किया गया है। जहां से उन्हें जमानत मिल मिल गई। पुलिस के मुताबिक नगर पंचायत के ईओ रोजा इफ्तार पार्टी देखने पहुंचे थे। उसी समय पुलिस पहुंच गई। इससे उन्हें बगैर लिखा पढ़ी के थाने से छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

मौके से बरामद नौ बाइक सीज
पुलिस को छापा मारने के दौरान मौके पर एक कार और नौ मोटरसाइकिलें मिली थीं। सभी गाड़ियां सामूहिक रोजा में शामिल होने पहुंचे लोगों की थीं। पुलिस ने सभी नौ मोटरसाइकिलें सीज कर दीं। जबकि कार बगैर लिखा पढ़ी के छोड़ दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सखानू में रोजा इफ्तार पार्टी करने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। सामूहिक रोजा इफ्तार का आयोजन नगर पंचायत के लिपिक ने कराया था। ईओ केवल देखने पहुंचे थे। इससे ईओ छोड़ दिया गया है। बाकी लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।
- कृष्णगोपाल शर्मा, इंस्पेक्टर अलापुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed