{"_id":"5eb193e38ebc3e90896a1bd5","slug":"lockdown-break-badaun-news-bly404903548","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुटके की दुकान खुली देख भीड़ जुटी, गुटके लूटकर भागे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुटके की दुकान खुली देख भीड़ जुटी, गुटके लूटकर भागे लोग
विज्ञापन
उझानी (बदायूं)। लॉकडाउन के दौरान पान मसाला, गुटका और बीड़ी, सिगरेट पर प्रतिबंध है। बावजूद इसके सोमवार देर शाम उझानी में एक थोक कारोबारी ने अपनी दुकान खोल ली। दुकान खुलते ही लोगों की भीड़ जमा हो गई और लोग गुटके छीनकर भागने लगे। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची इससे पहले कारोबारी दुकान बंद करके चले गए।
बदायूं निवासी एक कारोबारी की उझानी में कछला रोड बाजार में गुटका की दुकान है। बताते हैं कि सोमवार देर शाम कारोबारी ने दुकान खोली और गुटके के बोरे खोले। दुकान खुली देखी तो कुछ ही देर में दर्जनों लोगों की भीड़ जमा हो गई। उन्होंने पहले दुकानदार से गुटके के पैकेट मांगे। फिर रेट को लेकर हंगामा शुरू हो गया। हंगामे के दौरान ही कई युवकों ने दुकानदार से गुटके की छीनाझपटी शुरू कर दी। इसके बाद लोग छीनकर भागने लगे, जिससे थोड़ी देर में गुटके का बोरा साफ हो गया। इसी दौरान किसी व्यक्ति ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस के मौके पर पहुंची इससे पहले छीना झपटी करने वाले लोग भाग गए। कारोबारी भी दुकान बंद करके चले गए।