फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Local bus routes are disturbing shortage of passenger

लोकल रूटों पर बसों की किल्लत से यात्री रहे परेशान

Wed, 23 Mar 2016 11:07 PM IST
ब्यूरो बदायूं।
ब्यूरो बदायूं। Updated Wed, 23 Mar 2016 11:07 PM IST
विज्ञापन
Local bus routes are disturbing shortage of passenger
डग्गामार वाहनों की रही चांदी - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
- रोडवेज के कुप्रबंधन का नतीजा, डग्गामार वाहनों की रही चांदी 
होली से पहले यात्रियों के लिए विशेष प्रबंध करने के रोडवेज के दावे हवाई साबित हुए। लोकल रूटों पर रोडवेज बसों की किल्लत का फायदा डग्गामार वाहनों ने उठाया। बदायूं डिपो ने अपनी ज्यादातर बसों को दिल्ली रूट पर लगा दिया। बदायूं-बरेली, बदायूं-चंदौसी, बदायूं-कासगंज, बदायूं-दातागंज रूटों पर यात्री दिनभर बसों के इंतजार में भटकते हुए नजर आए। डिपो की ओर से लांग रूट पर अधिक बसें लगा दिए जाने से आसपास के जिलों में यात्रा करने वाली सवारियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। 
बदायूं डिपो ने दावा किया था कि होली पर यात्रियों को परेशानी नहीं होगी। लोकल रूटों पर 30 बसें लगाने के साथ बसों के फेरे बढ़ाने की बात भी की गई थी। होली से एक दिन पहले जब यात्रियों का दबाव बढ़ा तो डिपो की तैयारियों की पोल खुल गई। ज्यादातर बसें दिल्ली रूट पर होने की वजह से लोकल रूटों पर डग्गामार वाहनों के सहारे सफर पूरा हुआ। विभिन्न लोकल रूटों पर रोडवेज बसें नदारद रहीं। ऐसे में लोकल रूटों के यात्रियों को बसों के इंतजार में भटकना पड़ा। 
विज्ञापन


ट्रेनों में खूब भीड़ रही
त्योहार पर घर जाने और रेलवे का किराया रोडवेज से कम होने के कारण ट्रेनों में भारी भीड़ रही। खासकर महिलाओं और बच्चों को डिब्बे में घुसने तक में मशक्कत करनी पड़ी। बरेली-कासगंज रूट पर कम ट्रेन होने से भी सवारियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed