फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Llab relief around the collapsing

..अब राहत की भी टूट रही आस

Sat, 11 Apr 2015 11:55 PM IST
badaun
badaun Updated Sat, 11 Apr 2015 11:55 PM IST
विज्ञापन
Llab relief around the collapsing

बरसात और ओलावृष्टि से नष्ट खेती पर आंसू बहाने के अलावा किसानों के पास कुछ नहीं बचा है, जिन किसानों को राहत की उम्मीद थी, अब वह भी खत्म होती दिख रही है। एक गांव तो ऐसा है, जहां लेखपाल अब तक नहीं पहुंचा। कर्ज से दबे किसानों को मौसम की मार विचलित किए हुए है। अधिकारी राहत राशि दिलाए जाने की बात करते हैं, लेकिन किसान कहते हैं कि उनकी सुनवाई तक नहीं हो रही है।

विज्ञापन

गांव बीधानगला का मजरा डेरा बीघा
डेरा नाम का छोटा सा गांव अरिल नदी के किनारे बसा है। बाहर से आकर बसे सिख समुदाय के इन किसानों के पास चार-पांच बीघा से अधिक खेती नहीं है। सभी ने रबी में गेहूं की फसल की थी। मौसम बैरी ने सभी की फसल निगल ली। किसी का राहत की सूची के लिए नाम लिखना तो दूर की बात है। इस गांव में तो लेखपाल तक नहीं पहुंचा है।
विज्ञापन

मुरादाबाद के बिलारी कस्बा के समीप गांव बिचौली ढोकी निवासी 8-10 सिख परिवार 1998 में आकर गांव बीधानगला के मजरा डेरा बीघा में बस गए। इस मजरा में आने-जाने तक का रास्ता नहीं है। बिजली की रोशनी के तो गांव के लोगों ने दर्शन तक नहीं किए हैं। गांव की 80 वर्ष की उर्मिला विधवा नत्थू को विधवा पेंशन तक नहीं मिलती।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान राकेश के सामने बड़ी समस्या है। 27 अप्रैल को उसकी बेटी रिंकी की शादी है। खेत की फसल चौपट हो चुकी है। पूर्व में 20 हजार रुपये का कर्ज भूमि विकास बैंक से लिया था। आज तक उन्हें चुकता नहीं कर सका। अब यह रकम दोगुनी हो चुकी है। शादी के मौके पर ही बैंक वालों के फोन आ रहे हैं कि बैंक की रकम जमा करे। इससे वह विचलित है। क्या करे, क्या न करे? बेहद परेशान है। बेटी की शादी के लिए अनुदान पाने को आवेदन किया था, लेकिन बताया गया शादी अनुदान को कोई बजट नहीं रहा है। यही हाल गांव के किसान रामदास, सामसरन, राजेंद्र सिंह और खानचंद आदि का है।
गांव ततारपुर
गांव ततारपुर के किसान कुंवरपाल की छह बीघा खेत में गेहूं की फसल थी। बरसात और तेज हवा से फसल गिर गई थी। शुक्रवार को उसने गहाई की, तो गेहूं का दाना काला निकला और बेहद पतला था। खेत में कुल चार क्विंटल गेहूं ही हाथ लगे जो लागत के हिसाब से भी नहीं हैं। इस किसान के दो बेटियां शादी है। शंकरलाल के 20 बीघा गेहूं नष्ट हुए। उनको दुख है कि केवल 2700 रुपये राहत के नाम पर दिए गए हैं। उनका एक खाता जीरो बैलेंस पर है। राहत का चेक जमा करने सर्व यूपी ग्रामीण बैंक गए, तो बैंक कर्मचारियों ने यह कहकर लौटा दिया कि एक हजार रुपये जमा करें, तो खाता चालू हो सकेगा। बद्री प्रसाद का कहना है कि अभी तक उनको कोई राहत नहीं मिली है। गांव में तमाम किसानों की फसलें तबाह हो चुकी हैं, लेकिन राहत नहीं मिली है। किसान राहत की आस लगाए हुए हैं।


राहत की और राशि जल्दी ही उनकी तहसील को मिलने वाली है। जिन गांवों में लेखपाल नहीं पहुंचा है। उन गांवों में लेखपाल भेजकर राहत प्रदान कराई जाएगी। जल्दी ही सभी किसानों को राहत मिलेगी।  -गुलाब चंद, एसडीएम बिसौली

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed