{"_id":"67339fbdb34afd6c5307afd1","slug":"litterateurs-from-16-provinces-were-honoured-badaun-news-c-123-1-sbly1001-129271-2024-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: 16 प्रांतों के साहित्यकारों को किया गया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: 16 प्रांतों के साहित्यकारों को किया गया सम्मानित
विज्ञापन
बिसौली में साहित्यकार सम्मान समारोह में मौजूद अतिथि। संवाद
बदायूं। केबी हिंदी सेवा न्याय व डॉ. मिथिलेश दीक्षित साहित्य- संस्कृति सेवा न्यास के तत्वावधान में बिसौली में देश के 16 प्रांतों के साहित्यकारों का सम्मान समारोह हुआ। समारोह की अध्यक्षता जनपद के वरिष्ठ साहित्यकार अशोक खुराना ने की। मुख्य अतिथि बिहार से सिद्धेश्वर, विशिष्ट अतिथि महाराष्ट्र से रामकृष्ण वि सहस्रबुद्धे रहे।
समारोह के अध्यक्ष व न्यास के संरक्षक वरिष्ठ साहित्यकार अशोक खुराना ने कहा साहित्य ही समाज का दर्पण होता है। साहित्य के अध्ययन से तत्कालीन समाज की कल्पना आसानी से की जा सकती है। उन्होंने कहा साहित्यकारों के आंकलन व उनके प्रोत्साहन के लिए ऐसे आयोजन निरंतर होते रहने चाहिए।
इससे पहले कार्यक्रम में न्यास का वार्षिक प्रतिवेदन न्यास के महासचिव आशीष कुमार शर्मा ने प्रस्तुत किया गया। डॉ. मिथिलेश दीक्षित साहित्य-संस्कृति सेवा न्यास की ओर से साहित्य कला साधक सम्मान एक साहित्यकार को व केबी हिंदी सेवा न्यास की ओर से छह साहित्यकारों को साहित्य सागर, साहित्य वारिधि, साहित्य जलधि, साहित्य सिंधु, साहित्य सौरभ, साहित्य सुरभि व 17 साहित्यकारों को विभूषण श्रीसम्मान, 21 साहित्यकारों को भूषण श्रीसम्मान व तीन नवोदितों को नवांकुर रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त 108 अन्य साहित्यकारों को सम्मानित किया गया। संचालन डॉ. नितिन सेठी ने किया गया।