{"_id":"594ab9ff4f1c1b4b538b45c9","slug":"list-for-polygraphics-tests","type":"story","status":"publish","title_hn":"पॉलीग्राफी टेस्ट के लिए लिस्ट तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पॉलीग्राफी टेस्ट के लिए लिस्ट तैयार
अमर उजाला ब्यूरो बदायूं।
Updated Wed, 21 Jun 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अप्रैल 2015 में कर दी गई थी गुप्ता दंपति की हत्या
चर्चित रिटायर्ड इंजीनियर गुप्ता दंपति हत्याकांड में जांच कर रही सीबीआई ने पॉलीग्राफी टेस्ट के लिए शक के आधार पर कुछ लोगों की लिस्ट तैयार कर ली है। मामले में आईपीएस अफसर जे रविंद्र गौड़ से भी पूछताछ की तैयारी की जा रही है। सीबीआई की विशेष अपराध शाखा की टीम इसी सप्ताह बदायूं का फिर से रुख कर सकती है।
शहर कोतवाली के मोहल्ला ब्राह्मपुर के रिटायर्ड इंजीनियर विजेंद्र गुप्ता (75) और उनकी पत्नी सन्नो गुप्ता (70) के शव आठ अप्रैल 2015 की रात घर की रसोई में मिले थे। उनकी चाकुओं और नुकीली रॉड से गोदकर नृशंस हत्या की गई थी। पुलिस के फेल होने पर प्रदेश सरकार ने केंद्र सरकार से इस मामले में सीबीआई जांच की सिफारिश की। सितंबर 2016 में जांच सीबीआई को सौंप दी गई। सीबीआई की टीम इस मामले में कई बार मौका मुआयना कर चुकी है। मामले में तत्कालीन चौकी इंचार्ज जितेंद्र सिंह, कांस्टेबल मयंक ज्योति, गुप्ता दंपति के छोटे बेटे हेमंत गुप्ता, उनके रिश्तेदार मनोज गुप्ता समेत दो दर्जन से ज्यादा लोगों से पूछताछ की जा चुकी है। अब कुछ लोगों का पॉलीग्राफी टेस्ट कराने के लिए लिस्ट तैयार की गई है। इतना ही नहीं विजेंद्र गुप्ता के पुत्र मुकुल गुप्ता के बरेली में किए गए फर्जी एनकाउंटर मामले में आरोपी पुलिस कर्मियों के साथ आईपीएस जे रविंद्र गौड़ से भी मामले में पूछताछ की जा सकती है।
इस तरह मुकुल गुप्ता एनकाउंटर से जुड़ा मामला
इंजीनियर विजेंद्र गुप्ता के दवा व्यापारी बेटे मुकुल गुप्ता की पुलिस ने बरेली में 30 जून 2007 को फर्जी एनकाउंटर में बैंक लुटेरा बताते हुए हत्या कर दी थी। इस मामले में विजेंद्र गुप्ता ने ट्रेनी आईपीएस जे. रविंद्र गौड़, एसआई विकास सक्सेना, डीके शर्मा, मूला सिंह, कांस्टेबल कालीचरन, गौरी शंकर, ब्रजेंद्र शर्मा और अनिल शर्मा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मुकुल के हत्यारों को सजा दिलाने को विजेंद्र गुप्ता पैरवी कर रहे थे। सरकार ने जे. रविंद्र गौड़ के खिलाफ केस चलाने की अनुमति नहीं दी तो सीबीआई ने अधूरी चार्जशीट दाखिल कर दी। विजेंद्र गुप्ता ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया। इसी दौरान अप्रैल 2016 में विजेंद्र गुप्ता और उनकी पत्नी सन्नो गुप्ता की नृशंस हत्या कर दी गई।