फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Limb fractures farmers Insurance will help to

अंग भंग होने पर किसानों  को मिलेगी बीमा सहायता

Mon, 27 Feb 2017 11:35 PM IST
बदायूं, ब्यूरो
बदायूं, ब्यूरो Updated Mon, 27 Feb 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
 कृषि कार्य के दौरान किसी भी प्रकार की दुर्घटना में शारीरिक क्षति होने पर अब किसानों को सरकार से बीमा सहायता राशि मिलेगी। इसके लिए सरकार ने सामूहिक जनता दुर्घटना सहायता योजना शुरू की है। इसके तहत मंडी उत्पादन समिति किसानों को दुर्घटना सहायता राशि मुहैया कराएगी। मंडी उत्पादन समिति से जुड़े किसानों को इस योजना का लाभ मिलेगा। इसमें किसान की छोटी अंगुली क्षतिग्रस्त होने से लेकर मृत्यु तक दुर्घटना बीमा सहायता राशि का प्रावधान है।
प्रदेश सरकार की इस योजना में ऐसे किसान ही आवेदन कर पाएंगे, जिनके पास भूमि है और जिनके साथ कोई भी दुर्घटना कृषि यंत्र से हुई होगी। कृषि कार्य के दौरान ट्रैक्टर, थ्रेसर, कटर, हल, कुएं की खुदाई, सिंचाई, गुड़ाई, बैलगाड़ी, हंसिया, खुरपी, फावड़ा, टयूबवेल, हल से दुर्घटनाग्रस्त हुए किसान बीमा का लाभ हासिल कर पाएंगे। दुर्घटना के बाद किसान और उसके परिजन की ओर से संबंधित थाने में एफआईआर दर्ज करानी होगी। इसकी प्रतिलिपि के साथ मंडी उत्पादन समिति को योजना के लाभ के लिए आवेदन करना होगा।
विज्ञापन

---------
कितनी मिलेगी बीमा राशि
-हाथ की एक अंगुली क्षतिग्रस्त होने पर 3 हजार। दो अंगुली  क्षतिग्रस्त होने पर 6 हजार। अंगूठा क्षतिग्रस्त होने पर  18 हजार। एक आंख, एक हाथ या एक पैर क्षतिग्रस्त होने पर 20 हजार। दोनों आंख, दो हाथ या दोनों पैर क्षतिग्रस्त होने पर 60 हजार। मृत्यु होने पर 2 लाख रुपये सामूहिक जनता दुर्घटना सहायता योजना  में मंडी समिति की ओर से दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------- 
यह प्रदेश सरकार की योजना है इसमें अभी तक कोई आवेदन नही हुआ है, इसके प्रचार के लिए जगह जगह पोस्टर भी लगवाए हैं। इस योजना में भूमिधर किसान ही लाभ उठा पाएंगे।
-मुकेश कुमार यादव, सचिव मंडी समिति
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed