{"_id":"6a29a42dadbc353d520bb5d8","slug":"lift-operated-by-control-cables-stopped-immediately-after-the-inspection-wires-snapped-badaun-news-c-123-1-sbly1001-165875-2026-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: निर्देश के करंट से चली लिफ्ट निरीक्षण के तार टूटते ही पड़ी बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: निर्देश के करंट से चली लिफ्ट निरीक्षण के तार टूटते ही पड़ी बंद
Wed, 10 Jun 2026 11:21 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Wed, 10 Jun 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
बदायूं। जिला महिला अस्पताल में मरीजों की सुविधा के लिए लगाई लिफ्ट की व्यवस्था अधिकारियों के निरीक्षण तक ही सीमित नजर आ रही है। मंगलवार को एडी हेल्थ सीमा अग्रवाल ने निरीक्षण के दौरान बंद मिली लिफ्ट को लेकर संबंधित अधिकारियों को फटकार लगाई। इसके बाद 10 मिनट में मरीजों के लिए सुविधा चालू कर दी गई, लेकिन उनके जाने के बाद लिफ्ट को फिर से बंद कर दिया गया। इससे अस्पताल में भर्ती गर्भवती महिलाओं, मरीजों और तीमारदारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
जिला महिला अस्पताल प्रबंधन छह माह से अधिक समय से लिफ्ट संचालन न होने के लिए कर्मचारी न होने का हवाला देते हुए आ रहे हैं।मंगलवार को एडी हेल्थ के निरीक्षण के दौरान कमियां मिली, उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए इन कमियों को दूर करने के निर्देश दिए थे, इसके कुछ देर बाद लिफ्ट संचालन के लिए कर्मचारी मिल गया और लिफ्ट चालू हो गई। उनके जाने के बाद में लिफ्ट दोबारा बंद होने से यह साफ हो गया है कि मरीजों को शासन की योजनाओं और सुविधाओं का पूरा लाभ नहीं मिल पा रहा है।
बुधवार को भर्ती मरीज के परिजन रामा देवी, लाड़ली, सुखदेवी का कहना है कि मरीजों को वार्डों तक पहुंचने के लिए सीढि़यों का सहारा लेना पड़ता है, इससे बुजुर्ग और गर्भवती महिलाओं को सबसे ज्यादा दिक्कत होती है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से अस्पतालों में बेहतर सुविधाओं के दावे किए जाते हैं, लेकिन महिला अस्पताल की स्थिति उन दावों की पोल खोल रही है।
विज्ञापन
--
वर्जन-
-जिला महिला अस्पताल में लिफ्ट संचालन के लिए कोई भी ऑपरेटर नहीं है। इसके लिए तीन-चार बार शासन को पत्राचार किया जा चुका है, बावजूद इसके कोई कर्मचारी नहीं मिला है। ऐसी स्थिति में यहां पर तैनात कुछ कर्मचारियों को लिफ्ट चलाने की ट्रेनिंग दी जाएगी। हालांकि अभी लिफ्ट संचालित है।
-डॉ. शोभा अग्रवाल, सीएमएस, जिला महिला अस्पताल