{"_id":"6a2719ff2f68d4b605079aab","slug":"life-under-the-shadow-of-danger-high-tension-wires-dangling-in-the-city-streetslife-under-the-shadow-of-danger-high-tension-wires-dangling-in-the-city-streets-badaun-news-c-123-1-bdn1037-165744-2026-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: खतरे के साए में जिंदगी, शहर की गलियों में लटक रहे हाईटेंशन तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: खतरे के साए में जिंदगी, शहर की गलियों में लटक रहे हाईटेंशन तार
विज्ञापन
रोडवेज बस स्टैंड के पास खंभे फैला तारों को मकड़जाल। संवाद
- फोटो : मनीष शर्मा
बदायूं। शहर में लटकते बिजली के तारों से कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। गलियों और मुख्य मार्गों पर झुके बिजली के खंभे और लटकते तार लोगों के लिए खतरा बने हुए हैं। लोगों की ओर से कई बार शिकायत करने के बाद स्थिति जस की तस बनी हुई है।
शहर के प्रत्येक मोहल्ले में कहीं न कहीं तारों का मकड़जाल देखने को मिल जाएगा। इन मकड़जालों और झूलते तारों में हवा चलने पर फॉल्ट होने शुरू हो जाते हैं। इन्हीं फॉल्टों से आसपास के घरों और दुकानों में आग लगने की आशंका बनी रहती है।
शहर के बड़ा बाजार में तारों के मकड़जाल फॉल्ट होने के कारण सोनी गारमेंट के दुकान और गोदाम में आग लग गई, इससे लाखों रुपये का माल जलकर खाक हो गया था। इसके बाद भी विद्युत की निगम की ओर से ऐसे मकड़जाल को हटाने का कोई प्रयास नहीं किया गया। मौसम में यहां खंभे में उतरे करंट से घोड़े की मौत हो गई थी। इससे पहले भी कई लोगों की जान भी जा चुकी है।
विज्ञापन
सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कामगरान के अनवर अहमद जुम्मी की चौक में दुकान थी। 27 सितंबर 2025 को वह दुकान पर बैठे थे। शाम आठ बजे बिजली का केबल बॉक्स टूटकर उसके ऊपर पर गिर गई। इससे उनकी मौत हो गई।
शहर के मोहल्ला आदर्श नगर, स्टेशन सड़क, पनबाड़ी, वर्कशॉप सड़क, इंदिरा चौक सड़क सहित पूरे में शहर में जगह-जगह विद्युत निगम की ओर से डाली गई केबल अब लटककर सिर से छू रही है। यहां के रहने वाले लोग हादसे की आशंका से डरे हुए हैं। लोगों का कहना है गलियों से रोजाना सैकड़ों लोगों की आवाजाही होती है। मार्ग पर केबल के मकड़जाल से लोगों का खतरा है।
सीन- 1
रोडवेज बस स्टैंड के पास लगे खंभे पर तारों का मकड़जाल फैला हुआ है। इससे दुकानदारों को हर दम भय लगा रहता है। दुकानदारों ने बताया कि खंभे पर फॉल्ट होता रहता है। इसके कारण लोगों को आग लगने का और खंभे में करंट आने का भय बना रहता है। उन्होंने बताया कि विद्युत निगम की ओर कई बार कहने के बाद भी अब तक कुछ नहीं किया गया।
सीन- 2
गन्ना दफ्तर के पास जुगाड़ से अस्थायी रूप से तार लटके हुए हैं। इनका स्थायी तरीके से समाधान नहीं किया जा रहा है। लटके हुए तार के बारे में दुकानदारों ने बताया कि यहां प्रतिदिन फॉल्ट हो जाता है और यहां पर निकलने का रास्ता भी है। इससे हर पल खतरे की आशंका बनी रहती है। विद्युत कर्मियों से बार-बार कहने के बाद स्थिति जस की तस है।
सीन- 3
जिलाधिकारी सड़क स्थित छात्रावास में पास बिजली की केबल गली में लटक रही है। यहां से निकलने वाले लोगों को खतरे को छूकर निकलना पड़ रहा है, लेकिन इस ओर निगम के अधिकारियों की ओर से कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। पास के नवीन ने बताया कि कई बार केबल को हटाने के लिए बोला गया है, लेकिन स्थिति जस की तस है। कोई सुनने को तैयार नहीं है।
सीन- 4
आदर्श नगर में रेलवे स्टेशन को जाने वाले मार्ग पर विद्युत निगम की ओर से मार्ग के बीच से केबल निकालकर बॉक्स में जोड़ दी गई है। यहां से दिन भर मोहल्ले के लोगों का निकलना होता है। इसके बाद निगम के कर्मियों की ओर से लगातार लापरवाही दिखाई जा रही है। यहां के रहने वाले रवींद्र मोहन ने बताया कि यहां से पिकअप जैसे वाहनों को निकलना मुश्किल होता है। कई बार कहने के बाद खंभा लगाकर स्थायी समाधान नहीं किया गया है।
शहर में लटकते तारों के साथ ही विद्युत व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए काम किया जा रहा है। अगर कहीं किसी प्रकार की समस्या आ रही है तो उसको जल्द ही ठीक कराया जाएगा। - नीरज, अधिशासी अभियंता प्रथम

रोडवेज बस स्टैंड के पास खंभे फैला तारों को मकड़जाल। संवाद- फोटो : मनीष शर्मा